{"_id":"5e288fc08ebc3e8d3e2f9096","slug":"subhash-chandra-bose-jayanti-2020-love-story-of-subhash-chandra-bose","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इलाज कराने विदेश गए थे सुभाष और डॉक्टर की बेटी को दिल दे बैठे थे, ऐसी थी बोस की लव स्टोरी","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
इलाज कराने विदेश गए थे सुभाष और डॉक्टर की बेटी को दिल दे बैठे थे, ऐसी थी बोस की लव स्टोरी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Thu, 23 Jan 2020 08:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
सुभाष चंद्र बोस जयंती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आजाद हिंद फौज की स्थापना कर अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में भला कौन नहीं जानता! बोस के सार्वजनिक जीवन से इतर उनके जीवन के व्यक्तिगत और निजी पहलुओं के बारे में कम ही चर्चा होती है। सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आज हम उनकी प्रेम कहानी की चर्चा करेंगे कि कैसे इलाज के लिए विदेश गए सुभाष एक डॉक्टर की बेटी को दिल दे बैठे थे:
2 of 6
सुभाष चंद्र बोस जयंती
साल 1934 में जब सुभाष अपना इलाज कराने के लिए ऑस्ट्रिया गए थे, उस समय उन्हें अपनी पुस्तक लिखने के लिए एक अंग्रेजी जानने वाले टाइपिस्ट की जरूरत थी। उनके एक मित्र ने एमिली शेंकल नाम की एक ऑस्ट्रियन महिला से उनकी मुलाकात कराई। एमिली के पिता एक प्रसिद्ध पशु चिकित्सक थे।
3 of 6
सुभाष चंद्र बोस जयंती
एमिली ने सुभाष के टाइपिस्ट के तौर पर काम किया। इसी दौरान सुभाष एमिली को दिल दे बैठे। एमिली भी उन्हें बहुत पसंद करती थीं। दोनों ने साल 1942 में बाड गास्टिन नामक स्थान पर हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सुभाष चंद्र बोस जयंती
ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में एमिली ने एक पुत्री को जन्म दिया। बोस ने अपनी बेटी को पहली बार तब देखा जब वह एक महीने से भी कम की थी। उन्होंने उसका नाम अनिता बोस रखा था। अगस्त 1945 में ताइवान में हुई तथाकथित विमान दुर्घटना में जब सुभाष की मौत हुई, अनिता दो साल नौ महीने की थीं। अनिता बोस फाफ अपने पिता के परिवारजनों से मिलने कभी-कभी भारत भी आती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
वैक्स म्यूजिकम में सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति(File photo)
- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि सुभाष चंद्र बोस का जन्म उड़ीसा राज्य के कटक शहर में 23 जनवरी, 1897 को हुआ था। कटक से प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई कलकत्ता यूनिवर्सिटी से की और विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।