{"_id":"5e2439238ebc3e4b0f77ada1","slug":"some-things-that-are-more-important-in-a-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिश्ते में आई दरार को दूर करना है तो आपके लिए हैं ये जरूरी टिप्स","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
रिश्ते में आई दरार को दूर करना है तो आपके लिए हैं ये जरूरी टिप्स
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 20 Jan 2020 08:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
relationship
- फोटो : pixa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हम अक्सर रिलेशनशिप में कई बातों को भूल जाते हैं और फिर रिश्ते खट्टे होने लगते हैं। एक-दूसरे के बीच मनमुटाव पैदा होने लगता है। पार्टनर आपस में ही चिढ़ने लगते हैं। धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ जाता है कि घरेलू हिंसा और झगड़े का रूप ले लेता है। एक-दूसरे के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं। ऐसी परिस्थिति आए इससे पहले ही हमें सावधान हो जाना चाहिए। रिश्तों की अहमियत को बनाए रखने के लिए कुछ टिप्स बेहद काम आते हैं जिनको आमतौर पर हम भूल जाते हैं। ये सावधानियां आपसी प्रेम को मजबूत तो रखती ही हैं साथ ही में रिश्ते में आई दरार को भी पाटती हैं।
2 of 4
relationship
- फोटो : pixa
रिश्ते में आई किसी भी तरह की दरार को दूर करना ही स्वस्थ रिलेशनशिप की पहचान है। कभी भी पार्टनर और अपने बीच किसी भी तरह का मनमुटाव न आने दें। अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है तो इसका सबसे अच्छा तरीका है बातचीत। संवाद के जरिए आप अपने बीच के मनमुटाव को दूर कर सकते हैं। दोनों में से कोई भी संवाद की शुरुआत कर सकता है। एक-दूसरे से बातचीत के जरिए अपनी भावनाओं को साझा करें और कहां कमियां रह गई है, इस बात पर विचार करें। रिलेशनशिप में आपस में किसी को भी चलताऊ न लें। अगर आपका पार्टनर आपके लिए कुछ कर रहा है तो उसे अहमियत दें। अहमियत देने से रिश्ते और ज्यादा मजबूत होते हैं और आपसी प्यार भी बढ़ता है। अगर आपका पार्टनर आपके प्रति प्यार जता रहा है तो उसकी भावनाओं की कद्र करें।
3 of 4
relationship
- फोटो : pixa
बिना सम्मान के कोई भी रिश्ता नहीं चलता है। रिश्ते में एक-दूसरे को सम्मान देने से ही प्यार बढ़ता है। इसलिए हमेशा एक-दूसरे को सम्मान दें। जमकर एक-दूसरे की तारीफ करें। अगर आपसे कोई गलती हुई है तो उसे फौरन स्वीकार कर लें। इससे आपका रिश्ता और ज्यादा मजबूत होगा और दरार नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
relationship
- फोटो : pixa
अक्सर हम अपनी गलतियों को कभी नहीं मानते और दूसरे की गलती स्वीकार कराने में ही पूरा वक्त लगा देते हैं। इससे रिश्ते कमजोर होते हैं। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक-दूसरे को भरपूर वक्त देने के साथ ही अपने शौकों को एक-दूसरे के साथ साझा करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।