जब किसी की आपमें दिलचस्पी हो और आपकी अटेंशन पाना चाहता हो तो ऐसे में लोग सामने वाले के साथ फ्लर्टिंग करते हैं। वैसे तो यह पता लगाना बेहद आसान है कि सामने वाला आपके साथ फ्लर्ट कर रहा है, लेकिन कई लोग इतनी चालाकी से फ्लर्ट करते है कि सामने वाले को जरा भा भनक नहीं लग पाती। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जो आपको इस बात का इशारा देते हैं कि सामने वाला पक्का आपके साथ फ्लर्ट कर रहा है।
इन इशारों से समझें, सामने वाला आपसे फ्लर्ट कर रहा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार बार बताए कि वह सिंगल है
जब कोई शख्स बात करते समय आपके सामने बार-बार अपने सिंगल होने पर जोर दे तो इसका मतलब साफ है कि वह कहना चाहता है कि वह सिंगल है और आपमें दिलचस्पी दिखा रहा है।
अचानक से छूना
यह स्पर्श सड़क पर चलते चलते किसी से टकराते वक्त किसी की कोहनी टच होने से अलग होता है। इन दोनों टच में बहुत बड़ा अंतर है। अगर कोई इस तरह अचानक आपको टच करें जिससे आपका ध्यान उन पर जाए तो यह भी इस बात का इशारा करता है कि वह आपमें इंटरेस्टेड हैं।
बार-बार चिढ़ाना
आपको यह पढ़कर अजीब लग रहा होगा, लेकिन कुछ लोग फ्लर्ट करने का यह तरीका भी अपनाते हैं। ऐसा वह इसलिए करते हैं जिससे वो ये पता लगा सके कि आप उनके बारे में क्या सोचती हैं। तो अगली बार वह आपको बार-बार बात बात पर चिढ़ाए तो एक बार गौर से उसकी आंखों में देखिएगा।
आप सोशल मीडिया पर उसके बर्ताव से भी यह मालूम कर सकती हैं कि वह आपके बारे में क्या सोच रहा है। अगर वह लगातार आपकी तस्वीरें लाइक कर रहा है, आपकी पुरानी तस्वीरों को लाइक करना, आपको ऐसे पोस्ट और मीम्स में टैग करता रहता है जिन्हें पढ़कर आप मुस्कराने लगती हैं तो समझ जाइए उसका इशारा।