अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी को आज 12 साल पूरे हो गए हैं। दोनों की कैमेस्ट्री जितनी रील लाइफ में लोगों को पसंद आई उससे कई ज्यादा रीयल लाइफ में ये जोड़ी सुपरहिट रही है। दोनों ने साथ में 'रावण', 'कुछ न कहो' और 'गुरु' जैसी फिल्मों में काम किया। दोनों की लव स्टोरी के बीच लगातार ऐश्वर्या का नाम बॉलीवुड के दंबग खान सलमान से जोड़ा जाता था, जबकि मीडिया में यह खबरें भी आम थीं कि अभिषेक मशहूर फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर से सगाई कर चुके थे। बहरहाल, इन सब बातों के बीच अभिषेक की जिंदगी में ऐश्वर्या की एंट्री सभी के लिए चौंकाने वाली थी। आज इस कपल की सालगिराह के मौके पर जानते हैं दोनों की लंबी दोस्ती कैसे गहरी मोहब्बत में तब्दील हो गई।
2 of 11
Aishwarya Rai, salman khan
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक और ऐश्वर्या की मुलाकात पहली बार साल 2000 में हुई थी, जब वे फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' की शूटिंग कर रहे थे। दोनों ने इसी साल फिल्म 'कुछ न कहो' में भी काम किया। अब तक इनके बीच सिर्फ अच्छी दोस्ती ही थी। हालांकि इससे पहले एक बार दोनों 1997 में मिल चुके थे जब ऐश अभिषेक के अच्छे दोस्त बॉबी देयोल के साथ फिल्म 'और प्यार हो गया' में काम कर रही थीं।
3 of 11
सलमान ऐश्वर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
उस समय तक ऐश्वर्या सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं और वहीं दूसरी तरफ 2002 में अभिषेक की करिश्मा कपूर संग सगाई हो चुकी थी। कपूर और बच्चन परिवार एक होने वाले थे, लेकिन दोनों की जिंदगी में कुछ और लिखा था। खबरों के मुताबिक किसी वजह से करिश्मा और अभिषेक के पेरेंट्स बीच अनबन हो गई और 2003 में ये सगाई टूट गई।
4 of 11
Aishwarya, Vivek
- फोटो : social media
दूसरी तरफ ऐश्वर्या सलमान के व्यवहार से परेशान थीं और दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था। आप सोच रहे होंगे यहां से दोनों की जिंदगी में एक दूसरे की एंट्री हुई होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। इसके बाद ऐश्वर्या की विवेक ओवरॉय के साथ नजदीकियां बढ़ी वहीं अभिषेक की जिंदगी में भी रानी मुखर्जी आ गईं। अभिषेक और रानी ने 'युवा', 'बंटी और बबली' और 'कभी अलविदा न कहना' में साथ काम किया और दर्शकों को दोनों की जोड़ी बहुत पसंद भी आई।
5 of 11
रानी मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक और रानी के अफेयर के हर तरफ चर्चे होने लगे। सबको उम्मीद थी कि एक बार फिर बच्चन परिवार में वही इतिहास दोहराया जाएगा। जया भादुड़ी की तरह फिर बंगाली बहू आएगी। लेकिन रानी और अभिषेक के रास्ते अलग हो गए। इसके बाद अभिषेक ने 10 महीनों तक हीरोइन दीपानिता शर्मा को भी डेट किया। माना ये जा रहा था कि दीपानिता इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन अभिषेक ने उन्हें मनाया।