फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: कपल के बीच हो जाए अनबन तो कभी न करें ये काम, बिगड़ जाएगा रिश्ता

Tue, 08 Nov 2022 04:13 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 08 Nov 2022 04:13 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips: Things Not To Do With Partner After Couple Fight in Hindi
लड़ाई झगड़े के बाद पार्टनर क्या न करें - फोटो : istock

Relationship Tips: किसी भी रिश्ते में अनबन होना सामान्य बात है। रिलेशनशिप में अक्सर वैचारिक मतभेद या अन्य किन्हीं कारणों से लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। हालांकि जब बातचीत करके विवादों को समय पर हल कर लिया जाए तो कपल्स के बीच का तनाव कम हो सकता है। लड़ाई झगड़े के बाद सुलह करने का तरीका ज्यादा अहम होता है। कई लोग साथी को इग्नोर करने लगते हैं तो कई ऐसे कपल भी होते हैं जो झगड़े के समय गुस्से में कही गई बातों को बाद में बार बार अपने पार्टनर को सुनाकर इसका मुद्दा बनाता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि लड़ाई झगड़े के बाद भी आपके पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत बना रहे तो सुलह करते समय कुछ गलतियां कभी न करें। यहां जानें कपल्स के बीच विवाद को हल करने के लिए किन चीजों को करने से बचना चाहिए।

Relationship Tips: Things Not To Do With Partner After Couple Fight in Hindi
लड़ाई झगड़े के बाद पार्टनर क्या न करें - फोटो : istock

बीच में तीसरे को न लाएं

अक्सर कपल अपने बीच के विवाद में किसी तीसरे की मदद लेते हैं। इस कारण कपल के बीच की निजी बातें दूसरे के सामने खुल जाती हैं, जो किसी भी रिश्ते के लिए अच्छी बात नहीं है। आपको सिर्फ एक दूसरे पर विश्वास रखना चाहिए और सुलह के लिए अपने किसी रिश्तेदार या दोस्त की मदद न लें।

Relationship Tips: Things Not To Do With Partner After Couple Fight in Hindi
लड़ाई झगड़े के बाद पार्टनर क्या न करें - फोटो : istock

बुराई न करें

कई बार पार्टनर से हुए विवाद पर गुस्सा निकालने के लिए लोग अपने दोस्तों या परिवार के लोगों से फोन पर साथी की बुराई करते हैं। इस तरह की आधी अधूरी बातें आपके रिश्ते को खराब कर सकती हैं। साथी को जब आपकी इस हरकत के बारे में पता चलता है तो विवाद और अधिक बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips: Things Not To Do With Partner After Couple Fight in Hindi
लड़ाई झगड़े के बाद पार्टनर क्या न करें - फोटो : iStock

इग्नोर करना

कपल के बीच झगड़े होने के बाद जब वह एक दूसरे को इग्नोर करने लगते हैं या एकदम चुप रहने लगते हैं तो यह भी रिश्ते के लिए बुरा हो सकता है। गुस्से को नियंत्रित करने के लिए शांत होना अच्छा कदम है लेकिन पार्टनर से बात करना बंद कर देना समस्याओं को और बढ़ा सकता है।

विज्ञापन
Relationship Tips: Things Not To Do With Partner After Couple Fight in Hindi
लड़ाई झगड़े के बाद पार्टनर क्या न करें - फोटो : Istock

एक दूसरे से दूरी न बनाएं

अक्सर लड़ाई के बाद महिलाएं अपने मायके चली जाती हैं या पुरुष घर से बाहर निकल जाते हैं और किसी दोस्त व रिश्तेदार के घर पर स्टे करते हैं। भले ही वह गुस्सा शांत करने के लिए ऐसा करते हैं लेकिन यह कदम रिश्ते में दूरियां भी ला सकता है। इसलिए विवाद के बाद भी घर छोड़कर न जाएं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed