फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 4 बातों से बिगड़ सकता है आपका खुशहाल वैवाहिक जीवन, भूलकर भी न करें ये गलतियां

Mon, 21 Jun 2021 04:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 21 Jun 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
Relationship tips These four things can spoil your happy married life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जब व्यक्ति किसी के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधता है, तो उसके कई सपने होते हैं। अपनी शादीशुदा जिंदगी को अच्छे से निभाने के, प्यार भरी जिंदगी बिताने के, पार्टनर संग रोमांटिक पल बिताने जैसे कई सपने लोग देखते हैं। लेकिन क्या ये सब सपने सच हो पाते हैं? ऐसा सबके साथ नहीं होता है, क्योंकि कई लोगों के खुशहाल वैवाहिक जीवन में कुछ बातों के चलते दिक्कतें आने लगती हैं, जिसकी वजह से अनबन होने लगती है और फिर आगे चलकर रिश्ता टूटने जैसी चीजें भी सामने आती हैं। लेकिन जिसके साथ आप लंबे समय से जुड़ें हों, उससे अलग होना इतना आसान भी नहीं होता क्योंकि आप उनसे भावनात्मक रूप से भी जुड़े होते हैं। ऐसे में आपको समझना होगा कि आखिर वो कौन सी बातें हैं, जिनकी वजह से पति-पत्नी के बीच संबंध ज्यादा खराब होने की संभावना होती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Relationship tips These four things can spoil your happy married life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पार्टनर पर ध्यान न देना

  • कई लोगों की जब शादी हो जाती है, तो शुरुआत में तो वो अपने पार्टनर संग काफी समय बिताते हैं। लेकिन आगे चलकर वो पार्टनर के साथ समय बिताना कम कर देते हैं। कभी काम की व्यस्तता के कारण, तो कभी अन्य वजहों से लोग अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं। ऐसे में कई बार इस बात को लेकर झगड़े हो जाते हैं, और फिर आगे चलकर इनका असर सीधा रिश्ते पर पड़ता है।
Relationship tips These four things can spoil your happy married life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पुरानी गलतियों को दोहराना

  • कई लोगों की आदत होती है कि जब भी उनकी अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर नोंकझोंक होती है, तो वो पुरानी बातों व गलतियों को लेकर बैठ जाते हैं। आपकी पार्टनर से जिस मुद्दे पर बात हो रही है, आपको उसी बात को सुलझाना चाहिए न कि पुरानी गलतियों को लेकर आप अपने पार्टनर को बोले। इससे भी रिश्ते पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए इससे बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips These four things can spoil your happy married life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

शक करना

  • शादीशुदा जिंदगी के रिश्ते शक करने की वजह से भी टूट जाते हैं। शक किसी भी वैवाहिक जीवन में उस दीमक की तरह है, जो आपके रिश्ते को पलभर में खोखला कर सकती है। कई लोगों की आदत होती है कि वो अपने पार्टनर पर बेवजह शक करने लगते हैं, जिसकी वजह से रिश्ता बिगड़ने लगता है। ऐसे में आपको अपने पार्टनर पर बिना ठोस सबूत के शक नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे रिश्ते बेहतर नहीं होते हैं बल्कि बिगड़ते हैं।
विज्ञापन
Relationship tips These four things can spoil your happy married life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पीठ पीछे बुराई करना

  • पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास की नींव पर टिका होता है। इसलिए जरूरी है कि दोनों पार्टनर एक-दूसरे पर विश्वास करें, लेकिन कई लोगों की आदत होती है कि वो अपने पार्टनर की बुराई अपने घर वालों से, अपने दोस्तों से करते हैं। लेकिन जब इस बात का पता आपके पार्टनर को चलता है, तो इसका सीधा बुरा असर आपके रिश्ते पर ही पड़ता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed