फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपके अंदर जरूर होनी चाहिए ये चार अच्छी आदतें, प्यार के रिश्ते में नहीं आएगी खटास

Mon, 18 Oct 2021 09:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 18 Oct 2021 09:36 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips These four good habits strengthen the relationship of love
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Pixabay

कहते हैं प्यार एक खूबसूरत एहसास है और जब जब भी प्यार करने वाले दो लोग प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो यहां से उनकी नई जिंदगी की शुरुआत होती है और साथ ही उनकी जिंदगी का ये सबसे खुशहाल पल भी होता है। दोनों पार्टनर प्यार से अपने इस रिश्ते को निभाते हैं, ताकि उनके रिश्ते में किसी तरह की कोई दिक्कत न आए। लेकिन इस रिश्ते में जितना प्यार होता है, उतने ही इस रिश्ते में हल्के-फुल्के झगड़े भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में पार्टनर को अपनी सोच समझ से काम लेना चाहिए, ताकि रिश्ते में कोई अनबन न हो। वही, कई बार तो कुछ छोटी-छोटी बातों की वजह से रिश्ते टूटने तक की नौबत आ जाती है। ऐसे में अगर आपके अंदर कुछ अच्छी आदतें हैं या आप इन्हें समय रहते अपना लेते हैं, तो फिर आपके प्यार के रिश्ते में खटास आने से बच सकती है। तो चलिए जानते हैं इन अच्छी आदतों के बारे में।

Relationship tips These four good habits strengthen the relationship of love
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

मांफी मांगना अच्छी आदत

  • कई लोग गलती करने के बाद भी अपने पार्टनर से माफी नहीं मांगते हैं। लेकिन जाने-अनजाने अगर आपसे कोई गलती हो गई है, तो फिर बिना कुछ सोचे समझे आपको अपने पार्टनर से माफी मांग लेनी चाहिए। आपकी इस अच्छी आदत से हो सकता है कि आपके पार्टनर आपको माफ कर दें और आपके बीच फिर से प्यार लौट आए।
Relationship tips These four good habits strengthen the relationship of love
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

पर्सनल स्पेस में न घुसें

  • माना आप अपने पार्टनर से काफी प्यार करते हैं, उनकी चिंता करते हैं, उनके बारे में सोचते हैं आदि। लेकिन आपको ये ध्यान रखना है कि कहीं आप उनके पर्सनल स्पेस में तो नहीं जा रहे। कहीं आप उनकी हर एक चीज पर नजर तो नहीं रख रहे हैं। आपको ये नहीं करना चाहिए और एक अच्छी आदत अपनाते हुए अपने पार्टनर को पर्सनल स्पेस देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips These four good habits strengthen the relationship of love
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

समय देने से पीछे न हटे

  • अमूमन देखा जाता है कि रिश्ते इसलिए भी बिगड़ जाते हैं कि लोग अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं। लेकिन आपको अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर अपने पार्टनर संग समय जरूर बिताना चाहिए। आपकी ये अच्छी आदत पार्टनर सग आपके प्यार और रिश्ते को और भी मजबूत करने में मदद करती है।
विज्ञापन
Relationship tips These four good habits strengthen the relationship of love
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बाहर लेकर जरूर जाएं

  • आपके प्यार के रिश्ते में बोरियत न आए। इसके लिए आपको अपने पार्टनर को कहीं बाहर लेकर जाना चाहिए। आप कभी पार्टनर सग कैंडल लाइट डिनर पर तो कभी पार्टनर संग कहीं बाहर घूमने का प्लान भी कर सकते हैं। इससे आप दोनों एक-दूसरे को समय दे पाएंगे, और आपकी ये अच्छी आदत आपके पार्टनर के दिल मे आपके लिए ढेर सारा प्यार और इज्जत को जिंदा रखने में मदद करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed