फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आप भी लॉकडाउन में पार्टनर को छोड़ सोशल मीडिया पर बिता रहे हैं वक्त? तो आज ही हो जाएं सावधान

Wed, 12 May 2021 08:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 12 May 2021 08:55 AM IST
विज्ञापन
relationship tips Social media is spoiling the relationship this loss can happen
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

देश में कोरोना काल चल रहा है, जिसकी वजह से कई मासूम लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं तो कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है। ऐसे में इस वायरस के कहर को रोकने के लिए कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है, जिसकी वजह से लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में अगर आप कपल हैं और आप अपने पार्टनर को छोड़कर सोशल मीडिया पर वक्त बिता रहे हैं, तो जनाब ये सोशल मीडिया आपके प्यार भरे रिश्ते में कड़वाहट पैदा कर सकता है। तो चलिए जानते हैं कैसे।

relationship tips Social media is spoiling the relationship this loss can happen
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

रिश्ते पर सोशल मीडिया का अटैक

  • दरअसल, हम हमेशा ही अपने काम को लेकर व्यस्त रहते हैं। ऐसे में हम अपने पार्टनर और अपने घर-परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं। ऐसे में अब जब लॉकडाउन के बहाने ही अगर हमें घर पर रहने का समय मिल है, तो इस समय को हमें सोशल मीडिया पर बर्बाद न करके अपने पार्टनर संग इस समय को बिताना चाहिए।
relationship tips Social media is spoiling the relationship this loss can happen
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

शक पैदा होना

  • जब हम सोशल मीडिया पर एक लिमिट से ज्यादा समय बिताते हैं, तो ऐसे में पार्टनर के मन में शक पैदा हो सकता है। पार्टनर को कई बार ये लगने लगता है कि आखिर सोशल मीडिया पर ऐसा क्या है, जो ये हमेशा लगे रहते हैं। वहीं, कई बार शक इतना बड़ जाता है कि पार्टनर को दूसरे अफेयर जैसे शक भी होने लगते हैं, जो रिश्ते को खराब कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
relationship tips Social media is spoiling the relationship this loss can happen
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

झूठ बोलने की शुरुआत

  • कई लोग सोशल मीडिया पर लगे रहते हैं, और अपने पार्टनर के संग समय बिताने की जगह पर सोशल मीडिया पर काफी समय बिताते हैं। ऐसे में कई लोग अपने पार्टनर से झूठ तक बोलने लगते हैं। जब उनसे पूछा जाता है कि आप मोबाइल या लैपटॉप में क्या कर रहे हैं, तो वो किसी काम का बहाना बना देते हैं। इससे झूठ बोलने की शुरुआत होने लगती है।
विज्ञापन
relationship tips Social media is spoiling the relationship this loss can happen
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

दूरियां पैदा करना

  • जब हम सोशल मीडिया पर समय बिताने लगते हैं, तो हम अपने पार्टनर से दूर होते चले जाते हैं क्योंकि हम ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर ही बिताते हैं। इससे पार्टनर और आपके बीच दूरियां तक पैदा होने लगती है। ऐसे में अगर आप लॉकडाउन में घर पर हैं, तो आपको अपने पार्टनर को भी पूरा समय देना चाहिए, जिससे आपका रिश्ता बेहतर हो सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed