इन दिनों डेटिंग एप्स और सोशल मीडिया के जरिए पार्टनर की तलाश और मुलाकात आम बात हो गई है। लोग डेटिंग एप पर अपनी प्रोफाइल बनाकर उन लोगों से संपर्क करते हैं और बातचीत बढ़ाते हैं, जिनमें वह अपने संभावित पार्टनर के गुण देखते हैं। सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी इसी तरह ऑनलाइन दोस्ती और फिर प्यार तक बात पहुंचना चलन में आ गया है। सामने वाला शख्स आपका सही पार्टनर है, इसका पता तो उनके साथ अपने रिश्ते को समय देने पर ही लगता है, लेकिन इस प्रक्रिया की शुरुआत एक दूसरे की तस्वीरों से होती है। तस्वीर देखकर ही लोग आप में रुचि लेते हैं और बात आगे बढ़ाते हैं। ऐसे में फोटो को लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी एक फोटो सही पार्टनर की तलाश में मदद कर सकती हैं तो वहीं गलत फोटो अपलोड करने से आपको बाद में पछताना भी पड़ सकता है। अगर आप भी सोशल मीडिया या डेटिंग एप का इस्तेमाल करते हैं तो फोटो अपलोड करने से पहले जरूरी बातें जान लें, ताकि तस्वीर सही पार्टनर की तलाश में बाधा न बनें।
Relationship Tips: परफेक्ट पार्टनर की है तलाश तो डेटिंग एप और सोशल मीडिया अकाउंट पर कभी न डालें इस तरह की फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्टर वाली फोटो
इन दिनों तस्वीरों को एडिट करना, उनमें अपने रंग, साइज में हेरफेर करना आम बात हो गई है। कई सारे फिल्टर वाले ऐप मौजूद हैं, जिनके इस्तेमाल से लोग आसानी से अपनी नेचुरल तस्वीर में बदलाव ला सकते हैं। लेकिन डेटिंग एप पर फिल्टर वाली फोटो न डालें। इससे आपकी सही छवि पता नहीं चलेगी। वहीं ऐप या सोशल मीडिया पर मिले पार्टनर के मन में आपके रंग रूप को लेकर गलतफहमी बन जाएगी जो बाद में दिक्कत कर सकती है।
ग्रुप फोटो
डेटिंग ऐप पर लोग खुद की तस्वीर अपलोड करते हैं, ताकि लोग उन्हें देखकर पसंद कर सकें लेकिन अगर आप अपनी सिंगल फोटो की जगह दोस्तों, भाई बहनों आदि के साथ ग्रुप फोटो अपलोड करते हैं तो इससे आप दो गलतियां कर सकते हैं। पहली यह कि आप फोटो में मौजूद बाकि लोगों की प्राइवेसी को सार्वजनिक कर देते हैं। दूसरी ये ही फोटो में मौजूद लड़के या लड़की से आपकी तुलना की जा सकती है। हो सकता है कि ऐप में मिले साथी को आपसे ज्यादा अच्छा आपको दोस्त लगे। इसलिए ग्रुप फोटो अपलोड न करें।
मास्क वाली फोटो
कोरोना काल में संक्रमण से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल बढ़ गया। अक्सर ही लोग ऐसी फोटो क्लिक करवा लेते हैं, जिसमें उन्होंने मास्क लगाया हो। हो सकता है कि मास्क वाली फोटो आपको अच्छी लग रही हो, इसलिए आप उसे डेटिंग एप पर अपलोड कर दें लेकिन इस तरह की फोटो में आपका चेहरा पूरी तरह से नहीं दिखता। इसलिए मास्क वाली फोटो अपलोड करने का कोई फायदा नहीं होगा।
बोल्ड फोटो
डेटिंग ऐप पर बोल्ड, प्राइवेट फोटो या अधिक रीवीलिंग फोटो अपलोड न करें। इससे आपको सही पार्टनर मिलने की संभावना कम हो जाती है। इस तरह की फोटो देखकर लोग आपके साथ सिर्फ टाइम पास करना चाहेंगे। वहीं आपकी ऐसी तस्वीरों को मिसयूज भी हो सकता है।