फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: होने वाला पार्टनर आपके लिए सही है या नहीं? पहली ही मुलाकात में ऐसे करें पहचान

Mon, 15 May 2023 02:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 15 May 2023 02:26 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips: Know Your Partner At First Date Notice These Qualities in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

Relationship Tips एक परफेक्ट जीवनसाथी की तलाश करना आसान काम नहीं होता है। जीवन भर साथ रहने के लिए पार्टनर से आपके विचार मेल खाने चाहिए। एक दूसरे की पसंद नापसंद को समझना होता है और यह देखना होता है कि क्या आप एक दूसरे के साथ जीवन भर रह सकते हैं। हर शख्स चाहता है कि उसे ऐसा पार्टनर मिले जो उसकी केयर करें, सम्मान करे और पर्सनल स्पेस दे। इसके लिए लोग एक दूसरे से मिलकर उनके बारे में जानने की कोशिश करते हैं। पहली डेट पर अगर आपको शख्स में कुछ सकारात्मक महसूस होता है तो बात आगे बढ़ती है। लेकिन पहली ही मुलाकात में कैसे समझें कि होने वाला पार्टनर आपके लिए सही है या नहीं? एक ही मुलाकात में होने वाले पार्टनर की खूबियां पहचानने के लिए कुछ टिप्स को अपना सकते हैं, ताकि उनके साथ जीवन बिताना है या नहीं, यह तय करने में आसानी हो।

Relationship Tips: Know Your Partner At First Date Notice These Qualities in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

साथ कैसा लगा?

किसी अनजान इंसान से पहली बार मुलाकात होने पर अगर आप उनके साथ सुरक्षित और सहज महसूस कर रहे हैं तो समझिए कि आपको उनका साथ अच्छा लगा है। होने वाला पार्टनर आपको सहज महसूस कराने के लिए एफर्ट करता है तो इसे उसकी खूबी मानें। ऐसे शख्स के साथ भविष्य में रहना आसान हो जाएगा।

Relationship Tips: Know Your Partner At First Date Notice These Qualities in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

बाॅडी लैंग्वेज

कई बार जो बातें बातचीत में समझ नहीं आतीं, वह बॉडी लैंग्वेज से समझी जा सकती है। सामने वाले शख्स की बॉडी लैंग्वेज समझने के लिए यह देखें कि होने वाला पार्टनर आपसे आंखों में आंखें मिलाकर बात करता है या नहीं, क्या वह आपकी बातों को सुनने में रुचि ले रहा है। अगर ऐसा है तो उनके साथ भविष्य बिताने के बारे में सोचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips: Know Your Partner At First Date Notice These Qualities in Hindi
रिलेशनशिप - फोटो : istock

दूसरों के साथ बर्ताव

होने वाले पार्टनर का बर्ताव पहली मुलाकात में आपके साथ अच्छा हो सकता है, क्योंकि वह आपको इम्प्रेस करना चाहते हैं। लेकिन इस बात पर गौर करें कि उनका दूसरे के प्रति कैसा बर्ताव है। आसपास के लोगों, वेटर या वहां मौजूद बच्चों के साथ वह किस तरह से बर्ताव करते हैं, इससे उनके स्वभाव के बारे में पता चलता है।

विज्ञापन
Relationship Tips: Know Your Partner At First Date Notice These Qualities in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock

उनके सवाल

डेट पर दो अनजान इंसान एक दूसरे को जानने के लिए मिलते हैं। पहली ही डेट पर उनके सवाल किस तरह के हैं, इससे उनके व्यक्तित्व को समझा जा सकता है। व्यक्तिगत और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के ही बारे में कितना जानना चाहते हैं, इससे आपको यह पता चलेगा कि वह आपके साथ अपने भविष्य को लेकर कितना गंभीर है और आपके जीवन को लेकर कितना दिलचस्पी ले रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed