फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: लड़की आपसे शादी करना चाहती है या नहीं, इन संकेतों से करें पता

Sun, 26 Jun 2022 12:42 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 26 Jun 2022 12:42 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips: Know These Signs a Woman Wants to Marry You or Does Not All Details in Hindi
इन संकेतों से जानें लड़की के दिल की बात - फोटो : istock

Relationship Tips: आजकल युवा लड़के लड़कियां एक दूसरे के लिए आकर्षण और लगाव होने पर रिलेशनशिप में आ जाते हैं। वह एक दूसरे को डेट करने लगते हैं। आसानी से गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड बन जाते हैं। लेकिन इस तरह के रिलेशनशिप का भविष्य वह कभी शादी तक नहीं ले जाते। लड़का किसी लड़की को पसंद करता है तो उसे प्रपोज करता है, अगर लड़की को भी लड़का पसंद होता है तो वह दोनों सहमति से रिलेशनशिप में आ जाते हैं, हालांकि रिश्ते में आने से पहले तक वह शादी के बारे में नहीं सोचते। वक्त के साथ अगर उनका रिलेशनशिप मजबूत होने लगता है। उनका लगाव प्यार में बदलने लगता है तब जाकर वह अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के साथ शादी के रिश्ते में बंधने के बारे में सोचते हैं। कई सारे रिलेशनशिप इस बात का उदाहरण हो सकते हैं, जिसमें दो लोगों ने सालों डेटिंग के बाद एक दूसरे से शादी की, तो वहीं कई बार पार्टनर एक दूसरे को शादी के लिए बेस्ट चॉइस न मानते हुए कई साल की डेटिंग के बाद अलग हो गए। अगर आप भी रिलेशनशिप में हैं और पार्टनर से शादी के बारे में सोच रहे हैं तो आपको अपने पार्टनर की भावनाओं का भी पता होना चाहिए। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड या किसी दोस्त से शादी करना चाहते हैं तो उसे शादी के लिए प्रपोज करने से पहले जान लें कि क्या वह भी आपसे शादी करना चाहती है। लड़की के इन संकेतों से पता कर सकते हैं कि वह आपसे शादी करना चाहती है या नहीं। 

Relationship Tips: Know These Signs a Woman Wants to Marry You or Does Not All Details in Hindi
इन संकेतों से जानें लड़की के दिल की बात - फोटो : istock

इस तरह जानें लड़की प्यार करती है 

रिलेशनशिप शादी के पड़ाव तक तब पहुंचता है जब दो लोग एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं और एक दूसरे के साथ भविष्य प्लान करने लगते हैं। लड़की आपसे शादी करना चाहती है या नहीं, ये उसकी आपके लिए भावनाओं से पता चल सकता है। अगर वह आपसे प्यार करती है तो शादी करने के भी सपने देखती होगी। इसलिए शादी के लिए प्रपोज करने से पहले लड़की के दिल की बात जानें।

Relationship Tips: Know These Signs a Woman Wants to Marry You or Does Not All Details in Hindi
इन संकेतों से जानें लड़की के दिल की बात - फोटो : istock

निजी बातें करने लगे शेयर

जब लड़की आपके साथ अपना भविष्य सोचने लगती है, तो वह आपके सामने खुलने लगती है। गर्लफ्रेंड कई सारी बातें अपने पार्टनर को नहीं बताती, लेकिन जब वह पत्नी बनने के सपने देखती है तो वह अपने पार्टनर को अपने परिवार की अच्छी बुरी हर बात बताती है। वह अपने निजी जीवन से लेकर सैलरी, ऑफिस में बाॅस और कलीग्स से ट्यूनिंग, रिश्तेदारी में नापसंद लोगों के बारे में भी आपसे शेयर करने लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips: Know These Signs a Woman Wants to Marry You or Does Not All Details in Hindi
इन संकेतों से जानें लड़की के दिल की बात - फोटो : istock

आपके करियर में लेती है रूचि

लड़की आपसे शादी करना चाहती है तो वह आपके करियर, जॉब और सैलरी में रूचि लेने लगती है। वह आपको करियर में आगे बढ़ते देखना चाहती है, इसके लिए वह आपको सही राय देती है। आपको फिजूलखर्ची से रोकती है, बचत करने को लेकर प्रोत्साहित करती है। लड़की दिमाग में बिठा लेती है कि आप उनके जीवनसाथी बन सकते हो, इसलिए वह आपके करियर और पैसों को लेकर पत्नी की तरह बर्ताव करने लगती है।

विज्ञापन
Relationship Tips: Know These Signs a Woman Wants to Marry You or Does Not All Details in Hindi
इन संकेतों से जानें लड़की के दिल की बात - फोटो : istock

परिवार से मिलने की इच्छा

अगर आपकी गर्लफ्रेंड अब तक आपके परिवार से नहीं मिली है, तो वह किसी न किसी बहाने से आपके माता-पिता और आपके भाई बहनों से मिलना चाहेगी। वह आपके परिवार से एक अच्छा रिलेशनशिप बनाने के लिए एफर्ट करेगी ताकि आपका परिवार उसे पसंद करे। ऐसा वह आपके परिवार का हिस्सा बनने की उम्मीद से करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed