फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन: पार्टनर से अलग रहकर हो रहे हैं बोर, तो ऐसे बनाएं बोरिंग समय को मजेदार

Fri, 21 May 2021 09:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 21 May 2021 09:43 AM IST
विज्ञापन
relationship tips In lockdown you are bored by being separated from a partner so make boring time fun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

देश में कोरोना काल की वजह से कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है, जिसकी वजह से लोगों को अपने-अपने घरों पर रहना पड़ रहा है। लोग संक्रमित न हो, इसलिए सरकारों द्वारा ये कदम उठाया गया है। वहीं, दूसरी तरफ घर में रहने वाले ज्यादातर लोग बोर भी हो रहे हैं। लंबे समय से घर पर रहने की वजह से और बाहर न जाने के कारण लोगों को बोरियत हो रही है। ऐसे में हर कोई इंतजार कर रहा है कि आखिर ये कोरोना काल कब खत्म होगा ताकि लॉकडाउन हट सके। ऐसे में अगर आप भी घर पर बोर हो रहे हैं, तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं जो शायद आपकी बोरियत दूर कर पाएं।

relationship tips In lockdown you are bored by being separated from a partner so make boring time fun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

दोस्तों से बात करें

  • हमारे जीवन में स्कूल से लेकर कॉलेज और भी कई जगहों के दोस्त होते हैं, जिनसे हम लंबे समय से बात नहीं कर पाएं होंगे। ऐसे में लॉकडाउन ने हमें एक मौका दिया है जिससे हम अपने इन दोस्तों से बात कर सकें, उनके साथ अपनी पुरानी यादों को ताजा कर सकें और अधूरे छूटे रिश्ते को फिर से मजबूत कर पाएं।
relationship tips In lockdown you are bored by being separated from a partner so make boring time fun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कुछ नया सीखें

  • हम हमेशा अपने रूटीन के काम करते हैं, लेकिन हमारे मन में किसी काम को लेकर इच्छा होती है कि हमें वो सीखना है। लेकिन समय की कमी और व्यस्त होने के कारण हम वो नया काम नहीं सीख पाते हैं। लेकिन अब जब समय है तो इस समय का सदुपयोग किया जाए और आप घर पर रहकर वो नया काम सीख सकते हैं, जो आप काफी समय से सीखना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
relationship tips In lockdown you are bored by being separated from a partner so make boring time fun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

परिवार संग बातचीत करें

  • कभी स्कूल, कभी कॉलेज और फिर दफ्तर। हम हमेशा ही अपने काम के सिलसिले में व्यस्त रहते हैं, लेकिन अब जब हमें समय मिला है तो हम अपने परिवार के साथ बैठ सकते हैं, उनसे बात कर सकते हैं, उनके सुख-दुख जान सकते हैं, उनकी तकलीफों को बांट सकते हैं, संग में मजे कर सकते हैं, घर वालों की उनके कामो में मदद कर सकते हैं आदि बहुत कुछ कर सकते हैं।
विज्ञापन
relationship tips In lockdown you are bored by being separated from a partner so make boring time fun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels

पुराने छुटे कामों को पूरा करें

  • हमारे जीवन में कई ऐसे काम होते हैं, जो किसी न किसी वजह से पीछे छूट जाते हैं और हम उन्हें सोचते तो हैं करने की लेकिन नहीं कर पाते। ऐसे में उन पुराने छुटे कामों को पूरा करने का इससे अच्छा समय शायद ही फिर कभी मिले। ऐसे में आप उन पुराने कामों को इस वक्त पूरा कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed