फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: लड़की को इम्प्रेस करने के आसान तरीके, पहली ही डेट पर बन जाएगी बात

Sat, 09 Jul 2022 05:02 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 09 Jul 2022 05:02 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips How To Impress A Girl On First Date Ladki Ko Impress Karne Ka Tarika In Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

Relationship Tips: रिलेशनशिप में आने पर या रिश्ता बनने से पहले एक दूसरे को समझने के लिए कपल डेट पर जाते हैं। पहली डेट हर लड़का अपनी पार्टनर के लिए खास बनाना चाहता है। ऐसे में कई बार पहली डेट पर जाने से पहले लड़कों के मन में कई सवाल होते हैं, साथ ही उत्साह, डर और नर्वस भी हो जाते हैं। आपकी पहली डेट रिलेशनशिप को लेकर कई संदेह स्पष्ट कर देती है।  जैसे लड़की आपको पसंद करेगी या नहीं, क्या रिलेशनशिप को आगे बढ़ाना चाहेंगी या फिर एक डेट के बाद ही आपके रास्ते अलग हो जाएंगे? इस तरह के कई सवालों के साथ आप पहली डेट पर जाते हैं। अपनी तरफ से तो आप पूरी कोशिश करते हैं कि गर्लफ्रेंड को पहली ही डेट में इम्प्रेस कर दें। हालांकि एक्साइटमेंट में लोग जाने अनजाने कुछ ऐसी छोटी -छोटी गलतियां कर देते हैं तो आपके रिलेशनशिप को आगे बढ़ने पहले से पहले ही बिगाड़ देती हैं। पहली डेट पर लड़की को इम्प्रेस करना हो तो लड़के को कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। डेट पर कभी न करें ये गलतियां। 

Relationship Tips How To Impress A Girl On First Date Ladki Ko Impress Karne Ka Tarika In Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

जल्दबाजी न करें

अक्सर लड़के रिलेशनशिप को लेकर जल्दबाजी करते हैं। पहली ही डेट पर वह ऐसा व्यवहार करते हैं जैसे उनका रिश्ता एकदम कंफर्म है। ऐसा न करें। लड़की को मौका दें कि वह भी इस रिश्ते के बारे में खुलकर विचार करें। उसपर अपनी भावनाओं का दबाव न बनाएं। जल्दबाजी करने से लड़की के सामने आपका इंप्रेशन खराब हो सकता है। वह आपको डोमिनेटिंग समझ सकती हैं।

Relationship Tips How To Impress A Girl On First Date Ladki Ko Impress Karne Ka Tarika In Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

दोस्ती बढ़ाएं

पहली डेट पर लड़की को असहज महसूस न होने दें। गर्लफ्रेंड की तरह ट्रीट करने के बजाए दोस्तों की तरह व्यवहार करें। लड़की से ऐसे बात करें कि वह आपकी दोस्त है और आपके सामने सहज हो सकती है। सीधे प्रपोज न करके दोस्ती का हाथ बढ़ाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips How To Impress A Girl On First Date Ladki Ko Impress Karne Ka Tarika In Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

जबरदस्ती न करें

लड़की को डेट पर ले जाएं तो उससे पूछ लें कि क्या वह उस जगह पर सहज है। उनकी राय और पसंद के बारे में आपको पता होना चाहिए। खाने पीने की चीजों या अन्य किसी भी बात के लिए उनसे जबरदस्ती न करें। लड़की को डेट पर अपने मन का करने दें।

विज्ञापन
Relationship Tips How To Impress A Girl On First Date Ladki Ko Impress Karne Ka Tarika In Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

सोच समझकर पूछें सवाल

लड़की से ऐसे सवाल न पूछें, जिसमें वह असहज महसूस करें। जैसे उनके एक्स या क्रश के बारे में सवाल न करें। परिवार के बारे में बहुत ज्यादा सवाल न पूछें। लड़की की सैलरी और खर्चों पर सवाल या कमेंट न करें। आपको जानने का प्रयास करें। उनकी पसंद न पसंद पर सवाल कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed