Raksha Bandhan 2024: आज भारत में काफी धूमधाम से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। यह त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्यार और मजबूत रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं इसके बदले भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देते हुए उन्हें उनकी पसंद का उपहार भी देते हैं। राखी बांधने के बाद दोनों एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं।
वैसे तो भाई-बहन का रिश्ता किसी वादे का मोहताज नहीं है लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आप का रिश्ता जिंदगी भर अटूट बना रहे तो आज रक्षाबंधन के दिन अपने भाई या बहन से कुछ वादे अवश्य करें। यहां इस लेख में हम आपको कुछ पांच ऐसे वादों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें हर भाई -बहन को एक दूसरे से जरूर करना चाहिए। इन वादों की वजह से आपका रिश्ता ताउम्र मजबूत बना रहेगा।
2 of 6
रक्षाबंधन 2024
- फोटो : Istock
हमेशा साथ खड़े रहेंगे
जरूरी नहीं है कि जरूरत हमेशा बहन को ही हो। कई बार भाईयों को भी साथ की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आज एक-दूसरे से वादा करें कि चाहे परिस्थिति कैसी भी हो, हम एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे और हर मुश्किल घड़ी में एक दूसरे का सहारा बनेंगे।
3 of 6
रक्षाबंधन 2024
- फोटो : Istock
साझा करेंगे खुशियां और दुख
आज के समय में सुख के समय तो लोग आ जाते हैं साथ देने, लेकिन दुख में पल्ला झाड़ लेते हैं। ऐसे में आज ये वादा करें कि अपनी खुशियां और दुख आपस में साझा करेंगे, ताकि न तो कोई अकेलापन महसूस करे और न ही किसी के चेहरे से मुस्कान गायब हो।
4 of 6
रक्षाबंधन
- फोटो : iStock
इज्जत और सम्मान देंगे
कई बार ऐसा होता है कि जाने-अनजाने में एक-दूसरे को हर्ट कर देते हैं। ऐसे में वादा करें कि एक दूसरे की भावनाओं, विचारों और फैसलों का हमेशा सम्मान करेंगे, चाहे सोच में फर्क भी क्यों न हो।
5 of 6
रक्षाबंधन
- फोटो : iStock
सीक्रेट्स रखेंगे सुरक्षित
ये वादा सबसे अहम है। अपने भाई-बहन से ये वादा अवश्य करें कि जो भी सीक्रेट्स हम एक-दूसरे के साथ साझा करेंगे, उन्हें हमेशा सुरक्षित रखेंगे और किसी के सामने जाहिर नहीं करेंगे। वो हमेशा राज ही रहेंगे।