फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: बिना कहे खुद पढ़ने बैठ जाएगा आपका बच्चा, अगर अपनाएंगे ये तरीके

Sun, 02 Jun 2024 09:12 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 02 Jun 2024 09:12 AM IST
विज्ञापन
Parenting Tips To Motivate Your Child For Study Hard in hindi
kid study - फोटो : pixabay

Parenting Tips : माता पिता बच्चे के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें अच्छे स्कूल में डालते हैं। अच्छी शिक्षा बच्चे के बेहतर करियर और भविष्य के लिए जरूरी है। अभिभावक बच्चे की कोचिंग और अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध कराकर उन्हें हर तरह से पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करते हैं। लेकिन बच्चा अगर पढ़ाई में मन ही नहीं लगाता है तो माता पिता की चिंता भी बढ़ जाती है।



कई बार माता पिता के कहने पर बच्चा पढ़ने तो बैठ जाते हैं लेकिन उनका ध्यान पढ़ाई में नहीं लगता। माता पिता डांट फटकार कर बच्चों पर दबाव बनाते हैं। हालांकि डांटने या जबरन पढ़ाने से बच्चे की रुचि पढ़ाई में नहीं बढ़ती। यहां अभिभावकों को कुछ ऐसे तरीके बताए जा रहे हैं जो उन्हें पढ़ाई से मुंह चुराने नहीं देंगे और खुद ब खुद उनका मन पढ़ाई में लगने लगेगा।

Parenting Tips To Motivate Your Child For Study Hard in hindi
parenting - फोटो : istock

प्रोत्साहित करें

माता पिता को समय समय पर बच्चे की सराहना करनी चाहिए। बच्चा अपने अभिभावक से तारीफ की उम्मीद रखता है। तारीफ सुनकर वह वही काम करना चाहता है, जिससे माता पिता और तारीफ करें। हालांकि जानें अनजाने अभिभावक बच्चे की तुलना करके उनका मनोबल कम करते हैं। ऐसा करने से बचें और उनकी गलतियां निकालने और दूसरो से तुलना करने के बजाए बच्चे की तारीफ करें।

Parenting Tips To Motivate Your Child For Study Hard in hindi
angry parents - फोटो : istock

दबाव न डालें

बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करें लेकिन उन पर दबाव न डालें। पढ़ाई का दबाव बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इस कारण उनको पढ़ाई बोझ की तरह लगती है। उनपर जरूरत से अधिक दबाव न बनाएं, हंसते-खेलते बच्चों को पढ़ाई की कठिन बातें समझाने की कोशिश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips To Motivate Your Child For Study Hard in hindi
मां बेटी - फोटो : Istock

सही माहौल दें

बच्चे पढ़ाई में आनाकानी करते हैं, उसका एक कारण घर में पढ़ाई का सही माहौल नहीं होना है। इसी वजह से बार बार टोंकने पर भी बच्चा नहीं पढ़ता। बच्चे को बिना बोले पढ़ाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने घर का माहौल शांत रखें। पढ़ने वाली जगह को सेट करके रखें और पढ़ाई की डेस्क जरूर बनाएं, जहां वह खुद ब खुद बैठकर पढ़ सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed