{"_id":"68495f33a473f227170d57ff","slug":"parenting-tips-how-to-choose-the-right-summer-camp-for-your-child-2025-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Parenting Tips: कैसे चुनें बच्चे के लिए बेस्ट समर कैंप? भेजने से पहले इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Parenting Tips: कैसे चुनें बच्चे के लिए बेस्ट समर कैंप? भेजने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 11 Jun 2025 04:19 PM IST
सार
How To Choose The Right Summer Camp For Your Child: समर कैंप बच्चों को गर्मियों की छुट्टियों में मजे के साथ-साथ नई स्किल्स सीखने का सुनहरा मौका देते हैं। लेकिन सही समर कैंप चुनना आपके लिए चुनौती हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों के लिए समर कैंप
- फोटो : Adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ज्योति मौर्या
गर्मियों की छुट्टियों का बच्चे बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि यह समय पढ़ाई से हटकर मस्ती करने का होता है। ऐसे में समर कैंप का नाम सुनते ही बच्चे उत्साहित हो जाते हैं। ये कैंप बच्चों को मनोरंजक गतिविधियों के साथ उनकी स्किल्स को निखारने का मौका देते हैं। ऐसे में बच्चों की प्रतिभा, सुरक्षा और समग्र विकास के लिए सही समर कैंप चुनना माता-पिता की एक अहम जिम्मेदारी होती है, जो कई बार उनके लिए चुनौती बन जाता है।
रुचि के अनुसार
हर बच्चे की पसंद अलग होती है। कुछ बच्चे खेल-कूद में रुचि रखते हैं तो कुछ को पेंटिंग या संगीत पसंद होता है। अगर आपका बच्चा खेल में रुचि रखता है तो क्रिकेट, फुटबॉल या स्विमिंग वाला कैंप चुनें। अगर उसे रचनात्मक काम पसंद है तो आर्ट, क्राफ्ट या ड्रामा वाला कैंप बेहतर रहेगा, ताकि वह बेहतर ढंग से सीखे।
2 of 5
स्थान और सुविधाएं
- फोटो : Pixabay
स्थान और सुविधाएं
अगर कैंप आपके घर से बहुत दूर है तो बच्चे और आपको आने-जाने में परेशानी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि कैंप घर के आस-पास हो। वहीं बच्चों की सुरक्षा सबसे अहम है, इसलिए ऐसा कैंप चुनें, जहां उनकी देखभाल के लिए प्रशिक्षित स्टाफ हो, कैंप की जगह सुरक्षित हो और वहां प्राथमिक चिकित्सा की सभी सुविधाएं हों।
अवधि और समय
कुछ कैंप एक हफ्ते के लिए होते हैं तो कुछ पूरे महीने चलते हैं। आप बच्चे की उम्र और उसकी जरूरत के हिसाब से कैंप की अवधि चुनें। छोटे बच्चों के लिए छोटी अवधि के कैंप बेहतर होते हैं, ताकि वे थके नहीं। वहीं बड़े बच्चे ज्यादा मस्ती करने के लिए पूरे दिन के या हफ्ते भर चलने वाले कैंप को अधिक पसंद करते हैं।
3 of 5
राय लें
- फोटो : Adobe stock
फीस और रजिस्ट्रेशन
कुछ कैंप महंगे होते हैं, जबकि कुछ बेहद किफायती। इसलिए आप अपने बजट के हिसाब से कैंप चुनें, लेकिन यह भी जान लें कि कैंप में दी जाने वाली सुविधाएं कीमत के हिसाब से ठीक हैं या नहीं। आप पंजीकरण से पहले समर कैंप के नियम और शर्तें अच्छी तरह पढ़ लें और जब आप पूरी तरह संतुष्ट हो जाएं, तभी फीस भरें, क्योंकि कई कैंप में रजिस्ट्रेशन फीस वापस नहीं की जाती है।
राय लें
अगर आपके किसी परिचित का बच्चा पहले से किसी कैंप में जा चुका है तो उसके अनुभव जानें। इसके अलावा ऑनलाइन रिव्यू भी पढ़ें। स्कूल या कम्युनिटी सेंटर द्वारा आयोजित समर कैंप अक्सर भरोसेमंद होते हैं। आप कैंप आयोजकों से मिलकर भी उनकी योजनाओं और गतिविधियों के बारे में जानकारी ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बच्चे को तैयार करें
- फोटो : freepik.com
बच्चे को तैयार करें
कैंप में भेजने से पहले बच्चे को इसके लिए मानसिक रूप से तैयार करें। उसे बताएं कि कैंप में वह क्या-क्या करेगा और वहां उसे कितना मजा आएगा। अगर बच्चा पहली बार कैंप में जा रहा है तो उसे नए दोस्त बनाने और नई चीजें सीखने के लिए प्रोत्साहित करें। इससे वह आत्मविश्वास के साथ कैंप में हिस्सा लेगा।
विज्ञापन
5 of 5
बच्चों के लिए समर कैंप कैसा हो
- फोटो : Pixabay
ओवरनाइट कैंप नहीं
बाल विकास सलाहकार रोहिणी सेठी बताती हैं, बच्चों के लिए गर्मियों की छुट्टियां आराम करने, खेलने, थकान दूर करने और यहां तक कि ऊबने का भी समय होती हैं। यह ऊब रचनात्मक सोच के लिए जरूरी होती है। लेकिन अगर आप कामकाजी हैं तो समर कैंप आपके और बच्चे के लिए सुविधाजनक हो सकते हैं। हालांकि मैं तब भी आपको आधे दिन के कैंप पर बच्चों को भेजने की सलाह दूंगी, न कि किसी ओवरनाइट कैंप या लंबे समय तक चलने वाले कैंप की। साथ ही जब आप किसी कैंप का चयन करें तो बताई गई सभी बातों के साथ उस कैंप के बारे में अन्य माता-पिता के अनुभव भी जरूर जान लें, क्योंकि आपके बच्चे की सुरक्षा सर्वोपरि है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।