लंबे समय से हमारे बीच कोरोना वायरस महामारी मौजूद है, जिसने लगभग हर किसी की जिंदगी को प्रभावित किया है। भले ही मौजूदा समय में ये वायरस शांत हो, लेकिन हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि ये खतरनाक वायरस अब भी हमारे बीच में है। कोरोना की वजह से लंबे समय तक लॉकडाउन लगाए गए और अब भी इस वायरस की वजह से कई लोग अपने-अपने घरों से दफ्तर या अन्य काम कर रहे हैं। इसके अलावा बच्चे लंबे समय से घर पर ही हैं और मौजूदा समय के हालात में तो उनका घर से बाहर जाना सुरक्षित नहीं है। ऐसे में बच्चे घर पर ही रहने को मजबूर हैं, जिसकी वजह से कहीं न कहीं बच्चे काफी परेशान हैं। इसलिए बच्चों का ध्यान रखने में उनके माता-पिता अहम भूमिका निभा सकते हैं और वो भी कुछ अच्छी आदतों के साथ। तो चलिए आपको कुछ ऐसी ही अच्छी आदतों के बारे में बताते हैं।
{"_id":"61149f028ebc3e75967a410e","slug":"parenting-tips-four-tips-to-take-care-of-children-during-the-corona-period","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में घर पर बच्चों का ऐसे रखें ध्यान, ये चार आच्छी आदतें कर सकती हैं मदद","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
कोरोना काल में घर पर बच्चों का ऐसे रखें ध्यान, ये चार आच्छी आदतें कर सकती हैं मदद
Thu, 12 Aug 2021 09:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 12 Aug 2021 09:44 AM IST
विज्ञापन
पेरेंटिंग टिप्स
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेरेंटिंग टिप्स
- फोटो : istock
पैरेंट्स नहीं दोस्त बनें
- जब कोरोना काल में बच्चे लंबे समय से घरों पर ही हैं। ऐसे में आपको जरूरत है कि आप उनके माता-पिता के अलावा उनके दोस्त भी बनें। उनको दोस्त की तरह समझें, उनकी दोस्त की तरह मदद करें, दोस्त की तरह उनका भरोसा जीतें आदि। इससे बच्चों को अच्छा लगेगा और वे अपनी हर परेशानी आपसे साझा भी करेंगे।
पेरेंटिंग टिप्स
- फोटो : istock
पढ़ाई के साथ-साथ मौज-मस्ती भी जरूरी
- जरूरी है कि आप अपने बच्चों को पढ़ाई करवाएं, उनकी घर पर चल रही ऑनलाइन क्लास उन्हें दिलाएं, उनका होमवर्क करवाएं आदि। लेकिन इसके अलावा जरूरी है कि आप बच्चों के साथ मौज-मस्ती भी करें, क्योंकि कोरोना काल में लंबे समय से घर पर रहने की वजह से बच्चे कोई एक्टिविटी नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए आप उनके साथ मौज-मस्ती करके उन्हें एक्टिव बनाने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेरेंटिंग टिप्स
- फोटो : istock
रोज का शेड्यूल तैयार करें
- आपको अपने बच्चे को एक रूटीन फॉलो करवाना चाहिए। रोज का उसका एक शेड्यूल तैयार करें। सुबह बच्चा कितने बजे उठेगा, कब से कब तक पढ़ाई करेगा, कब से कब तक खेलकूद करेगा, कितने बजे सोएगा आदि। आपको उसके पूरे दिन का कार्यक्रम तैयार करना चाहिए। इससे बच्चा व्यस्त रहेगा और उसका मन लगा रहेगा।
विज्ञापन
पेरेंटिंग टिप्स
- फोटो : istock
बच्चों को कुछ नया सिखाएं
- आपको अपने बच्चे को कुछ नया सिखाते रहना चाहिए। आप बच्चे को बागवानी के बारे में सिखा सकते हैं, शिल्प बनाना, मिट्टी की चीजें बनाना, खेल-कूद के दौरान उन्हें कई बातें बता व सिखा सकते हैं। घर के कामों के बारे में सिखा सकते हैं, उन्हें अच्ची किताबें पढ़ाकर ज्ञान दे सकते हैं आदि। इससे बच्चे पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।