फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2023 Resolution: नए साल पर जीवनसाथी से करें ये वादे, रिश्ते में बना रहेगा हमेशा प्यार

Sun, 01 Jan 2023 12:09 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 01 Jan 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
New Year 2023 Resolution: Couple Promises To Make Relationship Strong in Hindi
नए साल के वादे - फोटो : pixabay

New Year 2023 Resolution: वर्ष 2022 आपके लिए अच्छा रहा या बुरा, इसका आकलन तो खुद ही करना होगा। लेकिन साल 2023 अच्छा रहे, इसके लिए कुछ प्रयास अभी से करने होंगे। नया साल आ गया है। साल 2023 अपने साथ नई उम्मीदें, आशाएं और सपने लेकर आएगा। साल अच्छा बनाने की शुरुआत आपको घर से ही करनी होगी। यानी अगर आप अपने परिवार के साथ खुश होंगे, तो जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी चिंता कम हो जाएगी। नए साल के लिए आप कुछ न कुछ करियर गोल्स सेट करते हैं। लेकिन महज करियर प्लानिंग से जीवन खुशहाल नहीं हो सकता है। साल के हर दिन आपके साथ रहने वाले पार्टनर का खुश होना भी जरूरी है। इसलिए अगर किसी रिलेशनशिप में हैं या शादीशुदा है तो प्रयास करें कि आपके रिश्ते में मनमुटाव व दिक्कते न आएं। नए साल की शुरुआत पिछले सालों की बुरी यादों को भुलाकर नए तरीके से करें। नए साल पर अपने पार्टनर से कुछ वादें करें और उन वादों को पूरा करने का दृढ़ निश्चय करें ताकि आपका रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत और मधुर बन सके। ये रहे नए साल के वादें, जो पार्टनर से कर सकते हैं आप।

New Year 2023 Resolution: Couple Promises To Make Relationship Strong in Hindi
नए साल के वादे - फोटो : iStock

बातचीत नहीं करेंगे बंद

रिलेशनशिप में गुस्सा, नाराजगी या मनमुटाव होना लाजमी है। कहते हैं, 'जहां प्यार होता है, वहीं तकरार होती है।' लेकिन जब यह तकरार बहुत बढ़ जाती है तो रिश्ता खराब होने लगता है। इसकी वजह होती है, एक दूसरे से दूरी। जब किसी बात पर कपल एक दूसरे से गुस्सा हो जाते हैं और अपने मनमुटावों को दूर नहीं करते तो नाराजगी बढ़ती चली जाती है। इसलिए चाहें कितनी भी नाराजगी क्यों न हो, रिश्ते में ईगो को नहीं आने देंगे। अपने पार्टनर से वादा करें कि झगड़े के बाद भी बातचीत बंद नहीं करेंगे, बल्कि मिलकर समस्या का समाधान निकालेंगे।

New Year 2023 Resolution: Couple Promises To Make Relationship Strong in Hindi
नए साल के वादे - फोटो : istock

हफ्ते में एक दिन होगा खास

कामकाज के बीच अक्सर लोग इतने व्यस्त हो जाते हैं कि पार्टनर के लिए वक्त नहीं निकाल पाते। सुबह हड़बड़ी में दफ्तर जाने की जल्दी और फिर शाम में थक कर घर आने पर आराम करने तक, कई बार लोग अपने पार्टनर को नजरअंदाज कर जाते हैं। जब कपल के पास एक दूसरे के लिए वक्त नहीं होता, तो वह रिश्ते में अकेलापन और बोरियत को महसूस करने लगते हैं। इसलिए नए साल पर वादा करें कि चाहे जितनी व्यस्तता हो लेकिन हफ्ते में एक दिन पार्टनर को वक्त देंगे। शाम को कहीं घूमने जा सकते हैं या घर पर ही एक दूसरे के साथ वक्त बिता सकते हैं लेकिन वह कुछ घंटे सिर्फ कपल के होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2023 Resolution: Couple Promises To Make Relationship Strong in Hindi
नए साल के वादे - फोटो : Istock

झूठ को नहीं आने देंगे पास

किसी भी रिश्ते की नींव विश्वास पर टिकी होती है। जब पार्टनर भरोसे को तोड़ता है तो रिश्ता भी टूटने की कगार पर आ सकता है। इसलिए एक दूसरे से वादा करें कि आप पूरा प्रयास करेंगे कि रिश्ते में झूठ न आए। आप अपने पार्टनर से कभी झूठ नहीं बोलेंगे और उम्मीद करेंगे कि वह भी आपसे झूठ न कहे। अगर कोई बात बताने लायक नहीं होगी तो एक दूसरे पर उसे जाहिर करने का दबाव भी नहीं डालेंगे ताकि झूठ बोलने की नौबत न आए। समय आने पर खुद ही आप पार्टनर से सच बात कह देंगे।

विज्ञापन
New Year 2023 Resolution: Couple Promises To Make Relationship Strong in Hindi
नए साल के वादे - फोटो : istock

रिश्ते में होगा साथ और सम्मान

हर कपल को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। कपल एकदूसरे से वादा कर सकते हैं कि पार्टनर के काम, लुक या अन्य किसी बात पर खुद से कमतर नहीं  समझेंगे। वह हमेशा पार्टनर का साथ देंगे और सम्मान करेंगे। शादीशुदा लोग सम्मान के साथ ही एक दूसरे के परिवार को सम्मान देने का भी वादा कर सकते हैं। यह वादा करें कि आप उनके परिवार को अपने परिवार की तरह समझेंगे और यही आशा उनसे भी रखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed