आजकल के दौर में लड़कियां और लड़कों की परवरिश एक समान की जाती है। ऐसे में दोनों के बीच भेदभाव करना गलत बात है। वहीं अपनी परवरिश में एक अभिभावक को कुछ चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। जिससे कि उनकी बेटी मानसिक रूप से मजबूत हो। सही परवरिश की बदौलत ही लड़कियां बड़े होने पर अपने लिए खड़ी हो पाती हैं और सही-गलत का फैसला लेती हैं। तो चलिए कौन सी हैं वो बातें जो हर अभिभावक को अपनी बेटी को सिखानी चाहिए।
Parenting Tips: हर मां-बाप को बेटी को जरूर सिखानी चाहिए ये पांच बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़कियों को हमशा दूसरों की देखभाल करना सिखाया जाता है। लेकिन इसके साथ ही ये बताने की भी जरूरत है कि वो अपनी देखभाल करें। ज्यादातर लड़कियां अपने माता-पिता से लेकर परिवार की देखभाल में अपना सारा समय निकाल देती है। लेकिन उन्हें ये समझानी के जरूरत है कि जब वो अपना ख्याल रखेंगी कि तभी दूसरे का भी रख पाएंगी।
शादी के बाद पति पर और शादी से पहले पिता पर आत्मनिर्भर बने रहना लड़कियों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचती हैं। इसलिए जरूरी है शिक्षा-दीक्षा के साथ ही सही प्रशिक्षण की मदद से लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाया जाए। जिससे कि आर्थिक रूप से वो किसी और पर निर्भर ना रहें। आत्मनिर्भर होने से समाज में भी इज्जत मिलती है।
माता-पिता को अपनी बेटियों को बचपन से ही अपने फैसले लेने खुद लेने के लिए कहना चाहिए। हालांकि गलत निर्णयों को लेने पर माता-पिता का राह दिखाना जरूरी है। लेकिन अगर सही परवरिश के बाद वो सही फैसले ले रहीं है तो उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
लड़कियों को गलत से लड़ने और अपने लिए सही निर्णय लेना आना चाहिए। मसलन किसी ने राह चलते गलत कमेंट्स पास किया तो इसके लिए अपने बेटी को जिम्मेदार ठहराने बजाय उसे गलत का सामना करने की सीख दें।