Mother's Day 2023 Gift Ideas: हर साल मई महीने के दूसरे सप्ताह के रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। यह दिन मां के नाम समर्पित होता है। दुनियाभर में सबसे अनमोल रिश्ता मां और बच्चे का होता है। मां महज बच्चे की जननी ही नहीं, बल्कि परिवार को संभालने का आधार होती है। एक महिला जब गर्भवती होती है, तभी से वह शिशु से उसका रिश्ता बनने लगता है। 9 महीने कोख में बच्चे को रखने के बाद मां का बच्चे से तन और मन दोनों का जुड़ाव गहरा हो जाता है। मां इस बात की उम्मीद रखती है बच्चा बड़ा होकर भी मां के उतने ही करीब होगा, जितना जन्म के समय था। हालांकि बड़े होते बच्चे पढ़ाई, नौकरी या खुद के परिवार को बनाने में व्यस्त हो जाते हैं और मां की उंगली पकड़कर चलना छोड़ देते हैं। लेकिन मां से प्यार वैसा ही रहता है। इसी प्यार और मां के प्रति सम्मान को जाहिर करने के लिए मातृत्व दिवस मनाया जाता है। इस मातृत्व दिवस के मौके पर अपनी मां को दिल छू लेने वाले तोहफे दे सकते हैं। मां के लिए तोहफे लेने के लिए अधिक व्यय करने की भी जरूरत नहीं है। महज 500 रुपये में मां के लिए बेहतरीन गिफ्ट आइडिया दिए जा रहे हैं।
Mother's Day 2023: सिर्फ 500 रुपये में खरीदें मां के लिए खास तोहफे, इस मदर्स डे पर करें सरप्राइज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्स
महिलाओं को पर्स काफी पसंद होते हैं और साथ ही पर्स उनके काम भी बहुत आते हैं। ऐसे में मां को तोहफे में पर्स गिफ्ट कर सकते हैं। बाजार में 500 रुपये में अच्छे पर्स मिल जाएंगे। ऑनलाइन माध्यमों पर भी सस्ते में पर्स मिल जाएंगे। पर्स में कई वैरायटी हैं, जैसे हैंडबैग, टोटे पर्स, स्लिंग बैग, क्लच या ओवरसाइज पर्स। मां के जरूरत के मुताबिक पर्स तोहफे में दीजिए।
साड़ी
एक सुंदर सी साड़ी मां का दिल छू लेगी। उन्हें सिफाॅन, ऑर्गेंजा या जॉर्जेट की सुंदर सी फ्लोरल प्रिंट व बॉर्डर वाली साड़ी तोहफे में दे सकते हैं। 500 रुपये के अंदर आपको सुंदर साड़ियां मिल जाएंगी। शॉपिंग वेबसाइट्स से भी साड़ी खरीद सकते हैं।
ज्वेलरी
मां को मदर्स डे के लिए 500 रुपये में सुंदर ज्वेलरी या एक्सेसरीज तोहफे में दे सकते हैं। मां को इयररिंग्स, चोकर, नेक चेन, एक्सरसाइज ज्वेलरी, नेकपीस आदि दे सकते हैं। ज्वेलरी मां को पसंद भी आ जाएगी और वह किसी खास मौके पर आपकी दी ज्वेलरी पहनकर इतरा सकेंगी।
चूड़ियां
अधिकतर महिलाओं को बैंगल्स पसंद होते हैं। मां को चूड़ियां, कंगन भी मदर्स डे पर तोहफे में दे सकते हैं। उनकी किसी साड़ी से मैच करवाकर चूड़ियों का सेट तैयार कराएं या बैंगल बाॅक्स में अलग अलग तरह की चूड़ियां रखकर गिफ्ट करें।