May Born Baby Names : किसी व्यक्ति का नाम सिर्फ उसकी पहचान नहीं होती बल्कि उसके व्यक्तित्व और स्वभाव का आईना भी हो सकता है। प्राचीन समय से ही भारत में बच्चे का नाम उनके जन्म के समय, मौसम, तिथि और ग्रहों की स्थिति के आधार पर रखने की परंपरा रही है। आज भी बहुत से माता-पिता अपने बच्चों के नाम महीने या मौसम के अनुसार रखते हैं, जो उन्हें जीवन भर उनकी शुरुआत की याद दिलाता है। मई महीने में जन्मे बच्चों के लिए आप ऐसे नाम चुन सकते हैं जो न सिर्फ अर्थपूर्ण हों, बल्कि आधुनिक जीवनशैली में भी खूब जंचें।
May Born Baby Names: मई महीने में जन्मे बच्चे के लिए अनोखे नाम, अर्थपूर्ण होने के साथ ही हैं आधुनिक भी
मई महीने में जन्मे बच्चों के लिए आप ऐसे नाम चुन सकते हैं जो न सिर्फ अर्थपूर्ण हों, बल्कि आधुनिक जीवनशैली में भी खूब जंचें।
मई महीने में जन्मे बच्चों के लिए नाम
लड़कों के लिए नाम
हृदान
माता पिता के लिए उनका बच्चा जिगर का टुकड़ा होता है। बेटे के नाम में भी नाम ऐसा ही हो। हृदान का मतलब भावनाओं से भरा हुआ होता है। हृदान नाम यूनिक है और इसका अर्थ हृदय से जुड़ा हुआ है।
रूमान
रूमान पर्शियन भाषा से लिया गया शब्द है। रूमान का अर्थ है रोमांटिक, प्यारा या जिस पर प्यार आए। R अक्षर से बेटे का नाम रखना चाहते हैं तो रूमान सुंदर अर्थ वाला यूनिक नाम है।
वत्सल
वत्सल का अर्थ है, जिसे देखकर मन में उसके लिए प्यार जगे या प्यार करने का मन करे। अपने बेटे को वत्सल नाम दे सकते हैं। बच्चे के लिए यह नाम का परफेक्ट हो सकता है।
शिवांक
भगवान शिव के अनेक नामों में से एक पवित्र नाम शिवांक हैं। शिवांक का मतलब है शिव का अंग। यह नाम नया भी है और अर्थपूर्ण भी।
शरण्य
अगर आप चाहते हैं कि बेटे का नाम धार्मिक होने के साथ ही यूनिक भी हो तो उसे शरण्य नाम दे सकते हैं। शरण्य का मतलब है, जिसकी शरण में जाकर सबको राहत मिले।
सार्थ
बेटे के लिए यूनिक और आधुनिक नाम की तलाश में हैं तो सार्थ नाम रखें। सार्थ का मतलब है सार्थक या महत्वपूर्ण। यह बहुत ही अलग और प्यारा सा नाम है।
लड़कियों के लिए नाम
सृजिता
सृजिता का मतलब होता है रचयिता या ऐसा कोई जो अस्तित्व में लाया गया हो। ये नाम बेटी के लिए बहुत प्यारा है।
ईशता
ईशता का मतलब होता है जिसकी पूजा की जाए। मई महीने में जन्मी बेटी के लिए ईशता नाम अर्थपूर्ण और आधुनिक है।
अनुषा
अनुषा अ अक्षर से प्यारा और आधुनिक नाम है। अनुषा का अर्थ है सुबह या तारा। बेटी के लिए अनुषा नाम सुंदर है।
जिनिआ
मई में तापमान बढ़ जाता है। गर्मियों का मौसम रहता है। जिनिआ एक तरह का फूल है जो कि गर्मियों में खिलता है।
ग्रीष्मा
मौसम के मुताबिक बेटी का नाम ग्रीष्मा रखा जा सकता है। ग्रीष्मा नाम का अर्थ गर्माहट व गर्मी से है। आप बेटी को ग्रीष्मा रख सकते हैं।
मौलिका
मौलिका धार्मिक महत्व रखने वाला नाम है। साथ ही यह एक आधुनिक और यूनिक नाम भी है। इस नाम का अर्थ प्यार से है।