फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips For Bride: दुल्हन को करना है अपने सास-ससुर को इम्प्रेस, आजमाएं ये पांच टिप्स

Fri, 12 Apr 2024 09:10 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 12 Apr 2024 09:10 AM IST
विज्ञापन
Marriage Tips For Bride To Impress Future In Laws
सास-ससुर को इम्प्रेस करने के टिप्स - फोटो : pixabay

भारत में शादी केवल पति और पत्नी के बीच का रिश्ता नहीं होता, बल्कि परिवारों का रिश्ता होता है। शादी के बाद लड़की के एक नहीं बल्कि दो परिवार हो जाते हैं। एक जहां उसने जन्म लिया और दूसरा जहां उसके पति ने जन्म लिया। लड़की को शादी के बाद अपने पति के परिवार में रहना होता है, जहां माता पिता जैसे सास और ससुर होते हैं। लेकिन सास ससुर को माता-पिता बोलने से न तो वह बहु को बेटी और न ही बहु के लिए वह उसके माता पिता बन जाते हैं। ससुरालीजनों से रिश्ता मजबूत करने के लिए एक अच्छी बॉन्डिंग जरूरी होती है। हर लड़की उम्मीद करती है कि जैसे उसके घर में उसे मान सम्मान और प्यार मिलता है, वैसा ही ससुराल में भी मिले। लेकिन इस उम्मीद को पूरा करने के लिए ससुराल में आपका पहला इंप्रेशन अच्छा होना चाहिए। ऐसे में शादी के बाद सास ससुर को इम्प्रेस करने और उनका प्यार पाने के लिए लड़की को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

Marriage Tips For Bride To Impress Future In Laws
सास-ससुर को इम्प्रेस करने के टिप्स - फोटो : Istock

अच्छी दिखें

ब्यूटी पहला इंप्रेशन होता है। शादी के बाद नई नवेली दुल्हन को देखने के लिए मेहमान आते रहते हैं। ऐसे में अगर आप अच्छे से तैयार रहेंगी तो मेहमान आपकी तारीफ करेंगे। सास-ससुर को अपनी बहु की तारीफ सुनकर गर्व महसूस होगा। मौके के अनुरूप कपड़े पहने। अधिक संजने संवरने की जरूरत नहीं लेकिन हल्का मेकअप और सुंदर कपड़ों से भी आप निरख सकती हैं। सास ससुर को इम्प्रेस करने के लिए उनके दोस्त रिश्तेदारों को इम्प्रेस करना जरूरी होता है।

Marriage Tips For Bride To Impress Future In Laws
सास-ससुर को इम्प्रेस करने के टिप्स - फोटो : istock
बच्चों संग प्यार से करें व्यवहार  

शादी में अक्सर रिश्तेदारों के छोटे बच्चे एकत्र हो जाते हैं। हो सकता है ससुराल में आपके जेठ या ननद के बच्चे हों। घर में बच्चे होंगे तो बदमाशी और शोर होना लाजमी है। लेकिन आपको उनकी शरारतों पर इरिटेट नहीं होना चाहिए। शांत रहे और बच्चों को प्यार से समझाएं। बच्चों को सभी प्यार करते हैं। ऐसे में घर के बच्चों से दोस्ती आपको बड़ों के दिल में भी जगह देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Marriage Tips For Bride To Impress Future In Laws
सास-ससुर को इम्प्रेस करने के टिप्स - फोटो : istock

कुशल गृहणी

चाहे आप नौकरी पेशा हो या नहीं, लेकिन हर सास अपनी बहु में कुशल गृहणी का गुण चाहती हैं। बहु रसोई के कामकाज में निपुण हो और खास कर उसे लजीज खाना बनाना आता हो तो ससुराल वाले बहुत जल्दी प्रभावित होते हैं। अगर आप अच्छा खाना बनाकर सास ससुर या ससुराल के अन्य सदस्यों को खिलाएंगी तो वह आपसे निश्चित ही इंप्रेस हो सकते हैं।

विज्ञापन
Marriage Tips For Bride To Impress Future In Laws
सास-ससुर को इम्प्रेस करने के टिप्स - फोटो : istock

ससुराल की महिलाओं से दोस्ती

एक अच्छी बहू बनने के लिए जरूरी है सास का साथ। सास के साथ दोस्ती कर लें। यानी उन्हें बाहर घुमाने ले जाएं। उनके साथ शॉपिंग करें। सास के साथ ज्यादा और अच्छा समय बिताएं। उन्हें महसूस कराएं कि आपके आने के बाद ससुराल में उनकी टीम में आप हैं। ऐसा आप ससुराल में ननद या भाभी के होने पर भी कर सकती हैं। ससुराल की महिलाओं से अच्छी बॉन्डिंग होने पर परिवार के बाकी लोग भी आपसे संतुष्ट हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed