दीपिका और रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल हैं। रियल और रील लाइफ में दोनों की जोड़ी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। दीपिका-रणवीर की शादी को दो साल हो गए हैं। लंबे वक्त तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंधे। दीपिका और रणवीर हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप दीपिका और रणवीर सिंह से सीख सकते हैं कि किसी रिलेशनशिप को खास किस तरह से बनाया जाता है...
2 of 5
Deepika Padukone and Ranveer Singh
- फोटो : social media
दीपिका और रणवीर सिंह से आप अपने रिश्ते में एक-दूसरे को अहमियत देना सीख सकते हैं। आपने देखा होगा कि दीपिका और रणवीर हमेशा से ही अपने रिश्ते में एक-दूसरे को अहमियत देते आए हैं। जब दोनों ही रिलेशनशिप में थे तब भी दीपिका और रणवीर एक-दूसरे के लिए भरपूर वक्त निकालते थे और एक-दूसरे को तवज्जो देते थे। खुद दीपिका ने यह बात स्वीकार की थी कि रणवीर उनको रिश्ते में काफी अहमियत देते हैं।
3 of 5
Ranveer Singh and Deepika Padukone
- फोटो : Instagram
किसी भी रिलेशनशिप के लिए एक-दूसरे के साथ वक्त बीताना बेहद अहम होता है। अगर आप रिलेशनशिप में एक-दूसरे के साथ भरपूर वक्त नहीं बिताते हैं तो आपको एक-दूसरे के प्रति स्पेशल फील नहीं होता है। दीपिका और रणवीर से आप यह सीख सकते हैं, क्योंकि आपने देखा होगा कि ये दोनों ही कपल एक-दूसरे के लिए भरपूर वक्त निकालते हैं।
4 of 5
Deepika Padukone and Ranveer Singh
- फोटो : amar ujala
दीपिका और रणवीर की जोड़ी इंडस्ट्री की सफल शादीशुदा जोड़ी है। दोनों के ही बीच की कमेस्ट्री बेहद स्ट्रांग है। ऐसे में आप इस जोड़ी से सीख सकते हैं कि कैसे रिश्ते में एक-दूसरे के साथ सामंजस्य बैठाया जाता है और एक-दूसरे के फैसलों की कद्र की जाती है। अक्सर रिलेशनशिप में लोग एक-दूसरे की कद्र करना भूल जाते हैं और अपने फैसले एक-दूसरे पर थोपने लगते हैं।
5 of 5
Ranveer Singh and Deepika padukone
दीपिका और रणवीर से आप सीख सकते हैं कि कैसी भी परिस्थिति आए कभी भी रिश्ते में अहं को नहीं लाना चाहिए। अक्सर ईगो की वजह से कई रिश्ते बर्बाद हो जाते हैं। दीपिका और रणवीर लंबे वक्त तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे तब जाकर उन्होंने शादी का फैसला लिया। अगर वो अपने रिश्ते में ईगो लाते तो यह रिलेशनशिप कभी भी शादी में तब्दील न हो पाता।