फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: कहीं तीसरे शख्स के कारण रिश्ते में दरार तो नहीं आ रही है? इस तरह लगाएं पता

Fri, 07 Apr 2023 04:10 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 07 Apr 2023 04:10 PM IST
विज्ञापन
Know Rift in the Relationship Because of the Third Person Relationship Advice in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

Relationship Tips: पहले के दौर में शादी को जन्मों का बंधन माना जाता था। हालांकि वक्त के साथ रिश्ते में अलगाव को पति और पत्नी ने स्वीकार करना शुरू कर दिया और किन्हीं कारणों से रिश्ते में दरार आने पर तलाक का रास्ता अपनाया जाने लगा। तलाक के लिए भारत के फैमिली कोर्ट में कई मामले आते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से तलाक के जो केस आ रहे हैं, उसमें ये देखने को मिला कि अधिकतर तलाक के लिए पति या पत्नी से ज्यादा उनके बेस्ट फ्रेंड रुचि ले रहे हैं। दोस्त के प्रोत्साहन देने पर कपल के बीच अलगाव हो रहे हैं। इससे पता चलता है कि तलाक की एक वजह पति और पत्नी के बीच किसी तीसरे का आना हो सकता है। यह तीसरा परिवार का कोई सदस्य, बाॅस, दोस्त या एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हो सकता है। आमतौर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले भी बढ़ रहे हैं जो तलाक के लिए कपल को कोर्ट तक पहुंचा देते हैं। कई बार कपल के बीच कोई तीसरा शख्स आ जाता है, जो रिश्ते में दरार की वजह बनने लगता है लेकिन इस बात को पति-पत्नी समझ ही नहीं पाते। जब उनके बीच का विवाद गंभीर होने लगता है तब जाकर उन्हें इसका अहसास होता है। ऐसे में आपके रिश्ते में कोई तीसरा शख्स आ रहा है, कुछ तरीकों से इसका पता लगाकर रिश्ते को सुधार सकते हैं।

Know Rift in the Relationship Because of the Third Person Relationship Advice in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock

बदलती आदतें

जब पति या पत्नी में से किसी की आदत बदलने लगे तो साथी को समझ जाना चाहिए कि उनके पार्टनर का दिल बदल रहा है। किसी तीसरे शख्स के लिए पार्टनर खुद को बदलने लगता है, तब वह तीसरा शख्स आपके रिश्ते में दूरी ला सकता है।

Know Rift in the Relationship Because of the Third Person Relationship Advice in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

घर से दूरी

काम के लिए घर से जल्दी ऑफिस निकलना और देर से घर लौटना आम बात है लेकिन जब पार्टनर रोज ही घर से दूर रहने के लिए जल्दी निकल जाए और देर तक वापस न लौटे तो समझ जाना चाहिए कि वह अपना वक्त किसी तीसरे को दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know Rift in the Relationship Because of the Third Person Relationship Advice in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

गैरमौजूदगी

जब रिलेशनशिप में किसी तीसरे की एंट्री हो जाती है तो बार-बार पार्टनर काम के बहाने बिजनेस ट्रिप पर जाने लगते हैं। वह किसी फैमिली प्रोग्राम या छुट्टी के दिन घर पर मौजूद नहीं रहते हैं। वह अक्सर ओवरटाइम करते हैं और पार्टनर के साथ वक्त नहीं बिताते हैं।

विज्ञापन
Know Rift in the Relationship Because of the Third Person Relationship Advice in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स

सोशल मीडिया अकाउंट शेयर न करना

अगर आपका पार्टनर आपको अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एड नहीं करता या अपने अकाउंट को आपसे छुपाकर रखता है तो समझ जाएं कि आप दोनों के रिश्ते में कोई तीसरा आ गया है, जिसके बारे में पार्टनर छुपा रहा है। अक्सर लोग सीक्रेट अकाउंट भी बना लेते हैं, जिसकी भनक वो पार्टनर को देना नहीं चाहते। इसके अलावा पार्टनर अपना फोन छुपाकर रखते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed