फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2024: शादी के बाद है बहू का है पहला करवा चौथ, ससुराल वाले इन बातों का रखें खास ध्यान

Sat, 19 Oct 2024 10:51 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 19 Oct 2024 10:51 AM IST
सार

अगर आपकी बहू का भी ये पहला करवा चौथ है तो ससुराल वालों को खासकर सांस, ननद या जेठानी को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि बहू के लिए करवा चौथ का पर्व यादगार और आसान बन जाए।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2024 daughter in law's first Karva Chauth after marriage in laws should keep these things in mind
Karwa Chauth 2024 - फोटो : Freepik

Karwa Chauth 2024: हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को शादीशुदा महिलाए करवाचौथ का व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस साल करवा चौथ 20 अक्तूबर को है। करवा चौथ का त्योहार सुहागिन स्त्रियों के जीवन में विशेष महत्व रखता है। यह दिन पति-पत्नी के रिश्ते का प्रतीक होता है। करवा चौथ के दिन महिलाएं निर्जला उपवास करती हैं और शाम में पूजा करती हैं। फिर चांद को देखकर उपवास खोलती है और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। वैसे तो करवा चौथ को लेकर हर सुहागिन स्त्री उत्साहित होती हैं, लेकिन जिनका यह पहला करवा चौथ है, उनकी उत्सुकता अन्य से कुछ ज्यादा होती है। 



हालांकि नई बहू को करवा चौथ की पूजा के बारे में अधिक जानकारी न होना स्वाभाविक है। अगर आपकी बहू का भी ये पहला करवा चौथ है तो ससुराल वालों को खासकर सांस, ननद या जेठानी को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि बहू के लिए करवा चौथ का पर्व यादगार और आसान बन जाए।

Trending Videos
Karwa Chauth 2024 daughter in law's first Karva Chauth after marriage in laws should keep these things in mind
Karwa Chauth 2024 - फोटो : अमर उजाला

मेहंदी और श्रृंगार

करवाचौथ के व्रत के साथ ही कई अन्य बातों को ध्यान में रखना चाहिए। करवा चौथ की पूजा में सोलह श्रृंगार करने का भी महत्व है। इस दिन शादीशुदा महिलाओं को मेहंदी लगवाना चाहिए और पूजा के दौरान पूरा श्रृंगार करना चाहिए। इसके लिए आलता , सिंदूर , काजल , बिंदी, गहनें समेत पूरा श्रृंगार का सामान पहले से तैयार कर लें। अगर आपकी बहू का पहला करवाचौथ हैं तो उसे श्रृंगार का सामान दें और तैयार होने में मदद करें। 

Karwa Chauth 2024 daughter in law's first Karva Chauth after marriage in laws should keep these things in mind
करवा चौथ 2024 सरगी खाने का समय - फोटो : Amar Ujala

सरगी खाने का सही समय 

करवा चौथ में कुछ जगहों पर सरगी खाने की परंपरा है। इस दिन सास अपनी बहू को सरगी देती है और बहू सास की दी हुए ही सरगी खाकर व्रत शुरू करती है। इस बात का ध्यान देना चाहिए की सुबह सूर्योदय से पहले सरगी खा ली जाए। इसके बाद निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। बहू को सरगी का समय बताएं और वह पूरा दिन उपवास के दौरान ऊर्जावान रह सके, इसलिए सरगी में पौष्टिक व्यंजन खाने के लिए दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2024 daughter in law's first Karva Chauth after marriage in laws should keep these things in mind
Karwa Chauth 2024 - फोटो : अमर उजाला

करवा चौथ की मान्यता बताएं

आजकल नए जमाने की लड़कियों को रीति रिवाजों की जानकारी अधिक नहीं होती है। उनके लिए अपनी परंपराओं को मान्यताओं को जानना जरूरी है। बहू को करवा चौथ व्रत की मान्यता के बारे में बताएं। उन्हें इस व्रत से जुड़ी कथा सुनाएं और इस दिन का महत्व बताएं। उन्हें बताएं कि चांद देखकर पूजा कैसे और क्यों होती है। पूजा की सही विधि, यह उपवास करने की मान्यता क्या है। 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2024 daughter in law's first Karva Chauth after marriage in laws should keep these things in mind
गर्भवती के लिए सुझाव - फोटो : Amar Ujala

सेहत का ख्याल

शादी के बाद बहू का पहला करवा चौथ का उपवास है तो हो सकता है कि उसे ये व्रत करने में कुछ कठिनाई आए। भूख लगना या प्यास लगना सामान्य है। ऐसे में बहू को अपनी ऊर्जा बनाए रखने की नसीहत दें। इसके लिए उन्हें अधिक शारीरिक गतिविधि करने से मना करें ताकि शाम तक उन्हें थकावट महसूस न हो और भूख प्यास काबू में रहे। इस बात का ध्यान रखें कि उपवास की उत्सुकता में कहीं वह बीमार न पड़ जाए।

साथ ही बहू अगर किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान हैं या गर्भवती हैं तो भी उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए डाॅक्टरी सलाह के मुताबिक उपवास करने को कहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed