International Women Day 2024 Gift Ideas: हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाएं घर-परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं। जीवन में महिला किसी भी रूप में हो तो जीवन व्यवस्थित और खुशहाल बन सकता है। शुरुआत घर में मां से करते हैं, जो जन्मदात्री होती हैं, उसके बाद बहन जो पहली दोस्त की तरह होती है। फिर पत्नी जो आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है और बेटी जो जीवन की भागदौड़ में सुकून के पल देती है।
महिलाओं के इन्हीं खास योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर जीवन से जुड़ी हर महिला, चाहे वह परिवार में, स्कूल-कॉलेज या दफ्तर में हो, उसे खास महसूस कराएं। कुछ छोटी छोटी खुशियां देकर उन्हें महिला होने पर गर्व की अनुभूति करा सकते हैं। यहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लड़कियों के लिए कुछ तोहफे बताए जा रहे हैं, जिसे आप अपनी मां, बेटी, बहन, पत्नी या महिला मित्रों को दे सकते हैं।
2 of 6
महिला दिवस
- फोटो : Istock
मां के लिए तोहफा
मां के लिए महिला दिवस पर तोहफे में वक्त दे सकते हैं। उनके साथ समय बिताएं, बातें करें या रसोई के कामकाज में मदद करें। मां को इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए। हालांकि अगर आप उन्हें कोई यादगार तोहफा देना ही चाहते हैं तो साड़ी दे सकते हैं। उनके लिए चूड़ियां या कंगन ला सकते हैं। आनलाइन माध्यम से आप बजट में मां के लिए तोहफे खरीद सकते हैं।
3 of 6
महिला दिवस
- फोटो : istock
पत्नी के लिए तोहफा
8 मार्च को पत्नी को तोहफा देकर उन्हें महिला होने पर गर्व महसूस करा सकते हैं। तोहफे में झुमके या ब्रेसलेट, पेंडेंट दे सकते हैं। उनकी पसंद की चोई चीज भी उन्हें तोहफे में दे सकते हैं। खास डिनर प्लान कर सकते हैं।
4 of 6
महिला दिवस
- फोटो : Istock
बहन के लिए तोहफा
बहन को बताएं कि बेटी होना या लड़की होना कमजोरी नहीं, बल्कि ब्लेसिंग की तरह है। इसके लिए बहन को महिला दिवस के मौके पर तोहफे में पर्स, हैंडबैग, कोई किताब दे सकते हैं। सबसे बेहतर तोहफा देना चाहते हैं तो उन्हें आत्मसुरक्षा के लिए तैयार करें। इसके लिए उनका किसी डिफेंस क्लास, जैसे जूडो, बाॅक्सिंग आदि में एडमिशन कराएं।
5 of 6
महिला दिवस
- फोटो : Istock
बेटी के लिए तोहफा
बेटी के लिए चाॅकलेट, केक या अन्य कोई मनपसंद तोहफा देकर महिला दिवस को सेलिब्रेट करें। उन्हें बाहर घूमाने ले जा सकते हैं। अगर बेटी बड़ी है तो आज उसकी स्कूटी के पीछे बैठें या कार व बाइक चलाना सिखा सकते हैं। बेटी छोटी है तो उसे महिला होने के फायदे गिनाएं। उसे बताएं कि वह क्या-क्या कर सकती है।