Independence Day Celebration Idea: लंबी जंग और अनगिनत वीर जवानों के शहीद होने के बाद आखिरकार 15 अगस्त 1947 के दिन हमारे भारत देश को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली। इसी के बाद से यह दिन भारत के इतिहास में स्वतंत्रता दिवस के रूप में दर्ज हो गया।
1947 में 15 अगस्त के दिन ही भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली के लाल किले पर तिरंगा फहराया और "नियति के साथ वादा" नामक ऐतिहासिक भाषण दिया। इसी के चलते 15 अगस्त के दिन को हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का दिन माना जाता है।
वैसे तो इस दिन जगह-जगह पर तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित होते हैं, लेकिन बहुत से दफ्तरों और कॉलेजों में अवकाश भी होता है। अगर इस स्वतंत्रता दिवस पर आपका अवकाश है और आप इस दिन को खास बनाने चाहते हैं, तो हम यहां आपको इसके कुछ तरीके बताने जा रहे हैं।
2 of 8
स्वतंत्रता दिवस के दिन है अवकाश तो इन तरीकों से बनाएं इसे खास
- फोटो : PTI
स्वतंत्रता दिवस की परेड देखें
ये संभव नहीं है कि हर कोई दिल्ली जाकर स्वतंत्रता दिवस की परेड देखे। इसी के चलते इस दिन टीवी पर लाइव स्वतंत्रता दिवस परेड देखें। इससे देश के विभिन्न हिस्सों की सांस्कृतिक विविधता और सेना की ताकत को देखने का अवसर मिलेगा। टीवी पर आप ध्वजारोहण का कार्यक्रम भी लाइव देख सकते हैं।
3 of 8
स्वतंत्रता दिवस के दिन है अवकाश तो इन तरीकों से बनाएं इसे खास
- फोटो : instagram
कॉलोनी में करें ध्वजारोहण
अगर आपके दफ्तर या कॉलेज में अवकाश है तो आप अपनी कॉलोनी में ही ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। अगर कॉलोनी में भी नहीं कर सकते तो अपने घर या बालकनी पर ध्वजारोहण करें।
4 of 8
स्वतंत्रता दिवस के दिन है अवकाश तो इन तरीकों से बनाएं इसे खास
- फोटो : Indianculture,gov,in
बच्चों को सुनाएं कहानी
अगर आपके घर में बच्चे हैं और वो स्कूल नहीं गए हैं तो उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्षों की सहानियां सुनाएं। इससे नई पीढ़ी को देश के इतिहास के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।
5 of 8
स्वतंत्रता दिवस के दिन है अवकाश तो इन तरीकों से बनाएं इसे खास
- फोटो : freepik.com
करें समाजसेवा
इस दिन को खास तरह से सेलिब्रेट करने के लिए आप अनाथालय, वृद्धाश्रम में जाकर या सड़कों पर रहने वाले जरूरतमंदों की सहायता कर सकते हैं। इस दिन कई जगहों पर ब्लड डोनेशन कैंप लगते हैं। ऐसे में इस दिन आप रक्तदान शिविर में भी हिस्सा ले सकते हैं।