{"_id":"5930f9594f1c1bac0dbdc70e","slug":"if-you-want-to-lose-your-weight-immediately-do-these-things-on-your-bed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोने से पहले जरूर करें ये काम, तेजी से घटेगा वजन","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
सोने से पहले जरूर करें ये काम, तेजी से घटेगा वजन
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Fri, 02 Jun 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
वजन घटेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अपने बढ़ते वजन से काफी परेशान हैं। वजन कम करने के लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं बावजूद इसके आपका वजन कम नहीं हो पा रहा है तो ये खबर आपके लिए ही है। गलत खान-पान की वजह से बड़ा हुआ वजन जल्दी नहीं घटता लेकिन रात को सोने से पहले अगर आप ये कुछ चीजें करेंगे तो आपका वजन जरूर घटेगा। आगे की स्लाइड्स में जानें वजन घटाने के बारे में।
अनानास
अनानास
अनानास सेहत के लिए बहुत अच्छा फल है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अनानास का इस्तेमाल पेट की चर्बी को कम करने के लिए किया जाता है। इसमें पाया जाने वाला महत्वपूर्ण एंजाइम ब्रोमेलैन चर्बी को घटाता है।
एवोकैडो
एवोकैडो
एक टोस्ट पर एवोकैडो का एक टुकड़ा लगाकर रात को खाने से आपको रात भर भूख नहीं लगेगी। इसमें आप थोड़ी सी काली मिर्च भी डाल सकते हैं लेकिन इसमें सॉस का इस्तेमाल करने से बचें। एवोकैडो में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड आपके वजन को घटाने में मदद करता है। साथ ही इसको रात को खाने से अच्छी नींद भी आती है।

सेब
सेब
सेब में मौजूद पेटीटिन एक रसायन है जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करके शरीर की कोशिकाओं द्वारा अवशोषित वसा की मात्रा को सीमित करता है। सेब में पाए जाने वाले फाइबर आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते।

उबला चना
उबला चना
चने में भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटेशियम और विटामिन बी 6 होता हैं। आप रात को सोने से पहले 20-25 चने का एक कटोरा खा सकते हैं। इसमें कुछ खीरे, टमाटर, एक चुटकी काला नमक के साथ नींबू की दो चार बूंद निचोड़ कर रात को सोने से पहले खाने से आपका वजन कम होता है।