{"_id":"599d095e4f1c1b73568b4586","slug":"here-is-the-reason-why-sometimes-you-should-tell-a-lie-in-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिश्ते में कभी-कभी झूठ बोलना होता है जरूरी, जानिए क्यों","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
रिश्ते में कभी-कभी झूठ बोलना होता है जरूरी, जानिए क्यों
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
आप अपने रिश्ते में लॉयल हैं? अच्छी बात है होना भी चाहिए पर क्या कभी-कभी आपके सच बोलने की आदत आपको मुसीबत में डाल देती है? अपने पार्टनर से सारी बातें शेयर करने के बाद आप पछताने के सिवा और कुछ नहीं कर पाते तो जरा गौर फरमाइए। जरूरी नहीं कि रिश्ते में आप हमेशा सच ही कहें, कभी-कभी झूठ बोलना भी जरूरी होता है और ये क्यों जरूरी है आइए जानते हैं।
Trending Videos
अगर पार्टनर पजेसिव हो
अगर आपका पार्टनर आपको लेकर बहुत पजेसिव है तो फिर आपको अपने बारे में सारी बातें बताने से पहले थोड़ा सोचना चाहिए। क्योंकि आपके पास्ट के बारें में जानकर हो सकता है आपके पार्टनर का भरोसा आप पर से टूट जाए और फिर वह आप पर शक करे।

शादी के बाद कभी एक्स की बात न करें
शादी के बाद आपकी लाइफ बदल जाती है। हो सकता है पास्ट में आपका कोई ब्वॉयफ्रेंड रहा हो। यकीन मानिए आपके पुराने मोहब्ब्त के लम्हे आपके लिए सिर का दर्द बन जाएंगे अगर आप अपने पार्टनर से अपने पास्ट को पूरी ईमानदारी से बयां कर देते हैं।

हर बात बताना जरूरी नहीं
एक रिश्तें में कई बातें ऐसी होती है जो पंसद नहीं होती। मान लीजिए आपके पार्टनर को आपके दोस्त से किसी तरह की समस्या है। ऐसे में अगर आप कभी अपने दोस्त से मिलती हैं तो जरूरी नहीं कि आप अपने पार्टनर से इसका जिक्र करें। अपने रिश्ते में आप ईमानदार हैं और आपको ये साबित करने की जरूरत नहीं है।

संवेदनशील मामलों को जरा सोच समझकर बताएं
कई बार कुछ संवेदनशील मुद्दे होते हैं। आपको नहीं पता होता कि क्या आपका जीवनसाथी सच को सुनने के लिए तैयार है। न ही आप यह जानते हैं कि वह इस पर कैसी प्रतिक्रिया देगा। हो सकता है इसके पीछे आपका इरादा नेक हो लेकिन यह आपके संबंधों में बड़ी दरार खड़ी कर सकता है।