Durga Ashtami Wishes 2026: नवरात्रि का पावन पर्व मां दुर्गा की आराधना, शक्ति, भक्ति और सकारात्मकता का प्रतीक है। इस पर्व की महाअष्टमी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस दिन भक्त मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति तथा खुशहाली की कामना करते हैं। दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर लोग मंदिरों में दर्शन करते हैं, कन्या पूजन करते हैं और मां को भोग अर्पित करके उनका आशीर्वाद लेते हैं।
इस वर्ष दुर्गा अष्टमी दो दिन मनाई जा रही है, कुछ लोग 18 अक्तूबर तो कुछ लोग 19 अक्तूबर 2026 को अष्टमी पूजा कर रहे है। मुहुर्त के अनुसार, अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर को सुबह 8:27 बजे शुरू होकर 19 अक्टूबर को सुबह 10:51 बजे समाप्त हो रही है। इस अवसर पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं भेजकर खुशियां बांटें और देवी के नाम का स्मरण करें।
यहां प्रियजनों से साझा करने के लिए महाअष्टमी की शुभकामनाएं संदेश, स्लोगन और शायरी के रूप में दी जा रही हैं। साथ ही आकर्षक वाॅलपेपर भी दिए जा रहे हैं, जिन्हे आप आसानी से डाउनलोड करके व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्टेटस या ग्रीटिंग के रूप में साझा कर सकते हैं। आइए, मां दुर्गा की भक्ति और आस्था से सजे इन खास संदेशों के साथ अपनों को महाअष्टमी की बधाई दें।
Durga Ashtami Wishes 2026: दुर्गा अष्टमी पर अपनों को भेजें भक्तिमय शुभकामना संदेश, माता महागौरी की करें वंदना
Happy Durga Ashtami 2026: महाअष्टमी के मौके पर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजकर माता महागौरी का पूजन करें। भक्तिमय संदेश हर किसी को नवदुर्गा की भक्ति के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
----------------------------
मां दुर्गा का आशीर्वाद आपके जीवन में छा जाए,
हर दुख और परेशानी दूर हो जाए।
खुशियों से भरा रहे आपका संसार,
महाअष्टमी पर मिले मां का प्यार।
दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
--------------------------------------
-----------------------
मां के चरणों में मिले सच्चा सुख और सम्मान,
उनकी कृपा से रोशन हो आपका जहान।
हर दिन मंगलमय हो, हर सपना साकार हो,
मां दुर्गा का आशीर्वाद सदा आपके साथ हो।
महाअष्टमी की शुभकामनाएं!
---------------------------
-------------------------
जय माता दी की गूंज हर द्वार पर हो,
मां की कृपा आपके परिवार पर हो।
जीवन में सुख, शांति और खुशहाली आए,
महाअष्टमी हर मन में नई उमंग जगाए।
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
---------------------------------
---------------------------------
मां की ज्योति घर-घर चमके,
भक्ति का हर दीपक दमके।
दुख के बादल दूर हो जाएं,
खुशियों के मौसम लौट आएं।
मां दुर्गा का आशीष मिले,
हर चेहरे पर मुस्कान खिले।
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!
-----------------------------