{"_id":"5ac5bc804f1c1beb618b5811","slug":"from-sangeeta-bijlani-to-aishwarya-rai-salman-khan-alleged-to-have-love-affairs-with-these-actresses","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान का इन 6 एक्ट्रेस के साथ भी रह चुका है अफेयर, ऐश्वर्या और कटरीना का नाम सबसे आगे","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
सलमान खान का इन 6 एक्ट्रेस के साथ भी रह चुका है अफेयर, ऐश्वर्या और कटरीना का नाम सबसे आगे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 05 Apr 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
बहुत ही कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान का पूरा नाम अब्दुल राशिद सलीम खान है। सलमान फेमस लेखक सलीम खान और उनकी पहली पत्नी सलमा के बड़े बेटे हैं। बात चाहे काले हिरण की हो या फिर सुपरस्टार ऐश्वर्या राय के साथ हुए उनके विवाद की, सलमान का नाम अक्सर किसी न किसी विवाद के साथ हमेशा जुड़ा रहा है। ऐसे ही विवादों के बीच जानते हैं बॉलीवुड के इस मोस्ट अवेटेड बैचलर का नाम किन 6 एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है।
सलमान खान संगीता बिजलानी
संगीता बिजलानी
साल 1980 में सलमान की लाइफ में सबसे पहले एंट्री करने वाली एक्ट्रेस का नाम संगीता बिजलानी था। मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद संगीता और सलमान खान के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। हालांकि बाद में दोनों के रिश्तों में खटास आने की वजह से उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और संगीता ने पूर्व क्रिकेट टीम कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली।

सोमी अली
सोमी अली
संगीता के बाद सलमान खान की लाइफ में पाकिस्तानी मूल की एक्ट्रेस सोमी अली ने दस्तक दी। 19 साल की इस एक्ट्रेस के साथ सलमान खान का रिश्ता काफी अच्छा था, लेकिन सलमान की शराब की लत और उनके खराब व्यवहार के चलते सोमी साल 1999 में उन्हें छोड़कर चली गई थीं।

Aishwarya Rai
ऐश्वर्या राय
सोमी के बाद सलमान खान की लाइफ में उस एक्ट्रेस ने दस्तक दी जिसे शायद वो आज भी मिस करते होंगे। जी हां और उस एक्ट्रेस का नाम है ऐश्वर्या राय। साल 1999 में फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान दोनों स्टार एक दूसरे के करीब आए। दोनों के अफेयर ने बॉलीवुड में खूब सुर्खियां भी बटोरी लेकिन बाकी एक्ट्रेस की तरह सलमान खान का ऐश्वर्या राय के साथ भी साल 2002 में ब्रेकअप हो गया।

sneha ullal
स्नेहा उल्लाल
ऐश्वर्या राय के बाद सलमान खान का नाम उनकी ही बहन अर्पिता की दोस्त स्नेहा उल्लाल के साथ जोड़ा गया। दोनों ने फिल्म 'लकी' में एकसाथ काम किया था। खास बात यह थी कि स्नेहा को ऐश्वर्या राय की कॉपी माना जाता था।