फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Father's Day: पिता से प्यार जताने में होती है हिचकिचाहट तो फादर्स डे पर इस तरह कहें 'आई लव यू पापा'

Sun, 19 Jun 2022 01:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 19 Jun 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Father's Day 2022 Best Ways to Say I Love You to Your Dad 
Father's day 2022 - फोटो : istock

Father's Day 2022: इस साल 19 जून को फादर्स डे मनाया जा रहा है। फादर्स डे यानी हर पिता के लिए खास दिन। ये दिन पिता को समर्पित होता है, लेकिन इसे खास बनाने की जिम्मेदारी बच्चों की होती है। बच्चे अपने पिता को महसूस कराते हैं कि वह उन्हें कितना प्यार करते हैं और उनकी कितना कितना आदर करते हैं। रोजाना की भागदौड़ भरी जिंदगी में बड़े होते बच्चे अपने पिता से उसी तरह का लगाव नहीं जता पाते, जैसा बचपन में किया करते थे। पापा की उंगली पकड़कर चलना, उनकी गोद या पीठ पर सवार हो जाना, पापा के कुछ लाकर देने पर बिना झिझक उन्हें आई लव यू कहना, ये सब बचपन में आपने आसानी से किया होगा लेकिन बड़े होने के साथ ही आप पिता से अपने दिल की बात इतनी आसानी से नहीं कह पाते। आपके और उनके बीच झिझक आ सकती है। फादर्स डे इसी झिझक को दूर करने और पिता के लिए वही नन्हा बच्चा बनने का दिन है, जिसे पिता गोद में खिलाया करते थे। ऐसे में अगर आप पिता को आई लव यू कहने में  झिझक रहे हैं तो इस तरह करें उनसे अपने दिल की बात।

Father's Day 2022 Best Ways to Say I Love You to Your Dad 
फादर्स डे 2022 - फोटो : istock

गिफ्ट

पिता को गिफ्ट देकर आप उनके पिता अपने लगाव और सम्मान को जाहिर कर सकते हैं। पापा को गिफ्ट में उनकी पसंद या जरूरत की कोई चीज दे, जैसे घड़ी, कपड़े, फुटवियर, शेविंग किट या कहीं घूमने के लिए ट्रैवल पैकेज आदि बुक कर सकते हैं। इस तरह आप बिना कहे ही उन्हें महसूस करा सकते हैं कि आप उन्हें बहुत प्यार करते हैं।

Father's Day 2022 Best Ways to Say I Love You to Your Dad 
फादर्स डे 2022 - फोटो : istock

फोटो एल्बम

आज का युग डिजिटल है। पहले की तरह अब लोग स्टूडियो में फोटो क्लिक कराकर उसकी हार्ड काॅपी निकलवाकर फोटो एल्बम नहीं बनवाते। बल्कि जब याद आती है तो फोन या लैपटॉप में फोटो देख लेते हैं। लेकिन इसमें उतना अपनापन नहीं होता, जितना फोटो एल्बम में होता है। अपने पापा के साथ आपकी या फैमिली की फोटो सेलेक्ट करते उन्हें डेवलप कराएं और एक फोटो एल्बम तैयार करें। इस फोटो को फादर्स डे पर पापा को दें। पापा के बचपन से लेकर अब तक की फोटो का कलेक्शन भी हो सकता है। कुछ तस्वीरों में आप कैप्शन नोट भी छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Father's Day 2022 Best Ways to Say I Love You to Your Dad 
Happy Father's Day 2022 - फोटो : amar ujala

मैसेज, स्टेटस

पापा को फादर्स डे पर अपने दिल की बात कहना चाहते हैं लेकिन उनसे बात करते समय आपके पास शब्द नहीं होते, तो अपनी भावनाओं को लिखकर बताएं। पिता के लिए खूबसूरत संदेश कागज पर उतार सकते हैं। फादर्स डे पर पापा को डायरी दें, जिस पर उनके लिए कोई कविता या कोई भी बात जो आप सामने से नहीं कह पाते, लिख सकते हैं। चाहें तो पापा को मैसेज करके भी आई लव यू डैड बोल सकते हैं।
 

विज्ञापन
Father's Day 2022 Best Ways to Say I Love You to Your Dad 
फादर्स डे 2022 - फोटो : social media

ट्रिप पर जाएं

पापा के साथ फादर्स डे पर कहीं बाहर ट्रिप पर जा सकते हैं। ऐसी जगह का चयन कर सकते हैं, जहां बचपन में आपके पापा आपको अक्सर ले जाया करते थे। यहां आप उनके साथ अपने बचपन की यादें ताजा कर सकते हैं। इसके अलावा उन्हें ऐसी जगह भी ले जा सकते हैं, जहां आपके पापा जाने की इच्छा रखते हों लेकिन जा न पाएं हो। ट्रिप में उनके साथ रहें। वो सब करें जो आपके पापा को पसंद हो। आपके बिना कुछ बोले भी पापा समझ जाएंंगे कि आप उनसे बहुत प्यार करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed