दोस्त का ब्रेकअप होना मतलब एक जिम्मेदारी आने जैसा है। कई दोस्त बहुत जल्दी ब्रेकअप के खराब समय से निकल जाते हैं, कई लोगों को समय भी लगता है। ऐसे में दोस्त बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं क्योंकि अच्छे दोस्त अपने दोस्त को लंबे समय तक हताश और दुखी नहीं रहने देते हैं लेकिन कई बार कुछ गलतियों की वजह से ऐसे समय में दोस्तों के बीच भी गलतफहमियां और लड़ाइयां हो जाती है। अगली स्लाइड्स से जानिए कि दोस्त के ब्रेकअप के समय उसे कौनसी बातें नहीं कहना चाहिए।
यदि दोस्त का हो गया है ब्रेकअप तो न कहें उससे ये बातें, आपके रिश्ते पर पड़ेगा प्रभाव
आगे बढ़ने की बात
यदि आपके दोस्त का ताजा-ताजा ब्रेकअप हुआ है तो उसे भूलकर भी बार-बार आगे बढ़ने की बात न कहें क्योंकि ऐसे समय पर हो सकता है कि उसे महसूस हो कि आप उसे समझ ही नहीं पा रहे हैं। दोस्त के लिए आगे बढ़ना जरूरी है लेकिन फिलहाल आप समझिए कि यह इतना आसान नहीं होता है कि कोई भी व्यक्ति तुरंत आगे बढ़ जाए इसलिए ये बात उसे बुरी लग सकती है।
एक्स से संबंधित कोई बात
अपने दोस्त से एक्स से संबंधित बातें करना नजरअंदाज ही करें या फिर उन्हें बस सुनें क्योंकि ऐसे समय में यदि आपने कुछ सही कहा तब भी आप फंस सकते हो और कुछ गलत कहा तब भी वह ठीक नहीं है क्योंकि आप नहीं जानते कि आपका दोस्त क्या चाह रहा है। हो सकता है, वो बुराई कर रहा हो लेकिन आप बुरा कहो तो वो सहन ही न कर पाएं इसलिए ऐसी स्थिति में समझदारी से काम लें।
दोस्त की गलती गिनाना
यदि आपको लग रहा है कि आपके दोस्त का रिश्ता उसकी गलती से टूटा है तो यह आपको उस वक्त समझ आना चाहिए था, जब वो गलती कर रहा था। उस वक्त शायद आपका उसे रोकना काम आ सकता था लेकिन अभी इस वक्त आप यदि उसे गलतियां गिनाओगे तो आप ही उसकी नजर में गलत साबित हो जाओगे इसलिए यदि कहना भी हो तो थोड़ा समय बीत जाने पर कहें।
उसे कहना कि और मिल जाएंगी/ जाएंगे
अगर ताजा-ताजा ब्रेकअप हुआ है तब तो आपके दोस्त को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा कि आप उसे ऐसा कुछ कहो कि उसे और मिल जाएंगी या इससे बेहतर मिलेगी क्योंकि हो सकता है ये आप दोनों के बीच कोई गलतफहमी खड़ी कर दे और यदि दोस्त का दिल अब भी वहां अटकेगा होगा तब तो वह इस बात को बिल्कुल भी हल्के में नहीं ले सकेगा इसलिए ऐसी कोई भी बात न कहें।