{"_id":"63ca469cad91a45bf463b38c","slug":"couple-sleeping-tips-husband-wife-sleep-in-different-rooms-it-is-very-beneficial-2023-01-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Couple Sleeping Tips : अलग कमरे में सोने से पति-पत्नी को मिलते हैं कई लाभ, जानकर होंगे हैरान","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Couple Sleeping Tips : अलग कमरे में सोने से पति-पत्नी को मिलते हैं कई लाभ, जानकर होंगे हैरान
Couple Sleeping Tips : अक्सर आपने लोगों को ऐसा कहते सुना होगा कि शादी के बाद पति-पत्नी जितना करीब रहें, उनके बीच में प्यार उतना ज्यादा होता है। लोगों का ये भी कहना होता है कि पति-पत्नी को हमेशा एक साथ ही सोना चाहिए। पर, क्या आप जानते हैं कि अगर पति-पत्नी अलग-अलग सोते हैं तो इससे उन्हें काफी लाभ होता है।
खबर आगे पढ़ने से पहले ये जान लें कि अगर कोई कपल अलग सोता है तो उसमें कुछ गलत नहीं है। कई बार अलग सोना कपल की जिंदगी में और खुशियां भर देता है। 2017 में हुआ नेशनल स्लीप फाउंडेशन का सर्वे कहता है कि 4 में से 1 जोड़ा अलग-अलग बेड्स पर सोता है। इससे पहले 2012 में बेटर स्लीप को लेकर एक रिसर्च हुई थी। जिसमें दावा किया गया था कि जो पति-पत्नी अलग-अलग सोते हैं, उनको कई तरह के फायदे होते हैं। आइए आपको भी इन फायदों से रूबरू कराते हैं।
2 of 5
नहीं होती नींद डिस्टर्ब
- फोटो : iStock
नहीं होती नींद डिस्टर्ब
कई बार लोग अपने पार्टनर के खर्राटों की आवाज से सो नहीं पाते। ऐसे में अलग सोना ही बेहतर ऑप्शन है। अगर आप भी अपने पार्टनर की आदतों से परेशान हैं तो अलग सो कर अपनी नींद पूरी कर सकते हैं। जब नींद पूरी रहेगी तो आपका स्वास्थ भी अच्छा रहेगा।
3 of 5
बेहतर रहेगा रिलेशनशिप
- फोटो : istock
बेहतर रहेगा रिलेशनशिप
कुछ समय की दूरी के बाद आपके रिश्ते में और प्यार बढ़ेगा। अगर आप अपने पार्टनर से नाराज हैं तो अलग सोने से आपका गुस्सा भी ठंडा हो जाएगा क्योंकि किसी भी रिश्ते में फिजिकल इंटिमेसी के साथ-साथ इमोशनल इंटिमेसी भी काफी जरूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खुद के लिए मिलता है समय
- फोटो : istock
खुद के लिए मिलता है समय
कई बार अपनी प्राइवेसी को लेकर कपल्स में झगड़ा होता है। ऐसे में अगर आप अलग सोएंगे तो आपको और आपके पार्टनर को खुद के लिए भी समय मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 5
कई तरह के बॉडी इश्यूज से मिलेगा छुटकारा
- फोटो : istock
कई तरह के बॉडी इश्यूज से मिलेगा छुटकारा
कई बार बेड पर सही स्पेस ना मिलने की वजह से बॉडी इश्यू होने लगते हैं। ऐसे में बॉडी पॉजिटिविटी के लिए भी अलग सोना काफी जरूरी है। कई बार देखा गया है कि महिलाएं अपने शरीर को लेकर थोड़ी असहज होती हैं। रात में अकेले सोने से उनका कांफिडेंस भी बूस्ट होता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।