फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

N Letter Names: न से शुरू होने वाले यूनिक नामों की सूची, आधुनिक युग के लड़कों पर बैठेंगे फिट

Tue, 16 Sep 2025 05:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 16 Sep 2025 05:00 PM IST
सार

N Letter names For Baby Boys  न अक्षर से शुरू होने वाले ये नाम बच्चे के व्यक्तित्व को और भी खास बना सकते हैं। आधुनिकता और परंपरा के मेल से तैयार यह लिस्ट आपके नन्हे राजकुमार के लिए सबसे बेहतरीन नाम चुनने में मददगार साबित होगी। 

विज्ञापन
Baby Names Stating With N Letter Names For Baby Boy ke unique naam
न अक्षर से बच्चे का नाम - फोटो : Adobe

N Letter names For Baby Boys: बच्चे के लिए नाम चुनना हर माता-पिता के जीवन का सबसे खास पल होता है। हिंदू धर्म में नामकरण संस्कार का गहरा महत्व है और अक्सर नाम का पहला अक्षर जन्म नक्षत्र या परिवार की परंपरा के अनुसार तय किया जाता है। अगर आपका बेटा हुआ है और आप चाहते हैं कि उसका नाम N अक्षर से शुरू हो, तो यहां आपके लिए आधुनिक, यूनिक और अर्थपूर्ण नामों की लिस्ट दी जा रही है। ये नाम न सिर्फ सुनने में आकर्षक हैं बल्कि इनके अर्थ भी बेहद शुभ और प्रेरणादायक हैं। न अक्षर से शुरू होने वाले ये नाम बच्चे के व्यक्तित्व को और भी खास बना सकते हैं। आधुनिकता और परंपरा के मेल से तैयार यह लिस्ट आपके नन्हे राजकुमार के लिए सबसे बेहतरीन नाम चुनने में मददगार साबित होगी। 



यहां पढ़ें न से शुरू होने वाले हिंदू लड़कों के नामों की पूरी सूची, अर्थ के साथ।
 

Baby Names Stating With N Letter Names For Baby Boy ke unique naam
न अक्षर से बेटे का नाम - फोटो : Adobe

नक्षत्र

नक्षत्र यूनिक नाम है। इसका अर्थ होता है तारा, आकाश का नक्षत्र। अंग्रेजी में नक्षत्र की स्पेलिंग Nakshatra भी देख लें ताकि बेटे का ये अर्थपूर्ण नाम रख सकें। 

नवदीप

आपका बेटा आपके जीवन में नई रोशनी की तरह ही है। तो उसका नाम भी ऐसा ही कुछ होना चाहिए। नवदीप का मतलब है, नई रोशनी या जीवन को दिशा देने वाला।

नवीन

नवीन का मतलब है नया या ताजगी भरा। बेटे के लिए नवीन नाम उसके और आपके दोनों के जीवन में एक नई शुरुआत का प्रतीक होगा।

नित्यांद 

ये शब्द नित्यानंद से बना है, जिसका मतलब है सदैव आनंदित या ईश्वर में लीन। कुछ आधुनिक और यूनिक नाम के लिए नित्यांद नाम अपना सकते हैं। 

नीरव 

बेटे के लिए नीरव नाम बेहतरीन हो सकता है। नीरव का मतलब है शांत, स्थिर और गहन।

Baby Names Stating With N Letter Names For Baby Boy ke unique naam
new born baby - फोटो : Adobe stock

निखिल 

बेटे के लिए निखिल नाम अच्छा हो सकता है। निखिल नाम का मतलब है संपूर्ण या सम्पूर्ण ब्रह्मांड।

नवांकुर

लड़के का नाम नवांकुर रख सकते हैं। नवांकुर का अर्थ है नई कली या नई शुरुआत। 

निरंजन 

बेटे के लिए सुंदर अर्थ वाले नाम की तलाश में हैं तो न अक्षर से निरंजन नाम रख सकते हैं। निरंजन का अर्थ काफी प्यारा है। निष्कलंक और पवित्र को निरंजन कहा जाता है।

नवेश 

लड़के का नाम नवेश रख सकते हैं। नवेश का मतलब है नया राजा या नया शासक।

नितेश

नितेश का मतलब है न्यायप्रिय और धर्म का मार्गदर्शक । बेटे के लिए ये नाम काफी प्यारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baby Names Stating With N Letter Names For Baby Boy ke unique naam
baby boy - फोटो : Freepik

नक्ष

नक्ष का मतलब होता है चंद्रमा या चित्रित। बेटे के लिए नक्ष नाम आज के युग का है।

नवदीश 

लड़के का नाम नवदीश रखा जा सकता है, जिसका अर्थ है नई दिशा देने वाला।

नवांश

नवांश यूनिक नाम है। बहुत कम बच्चे नवांश नाम के मिलेंगे। नवांश का मतलब है , नए युग का हिस्सा।

नील

गहरे नीले रंग को नील कहा जाता है। नील शिव जी से जुड़ा नाम भी है।

नवोदित

नवोदित का मतलब है उदय हुआ या नया जन्मा।

विज्ञापन
Baby Names Stating With N Letter Names For Baby Boy ke unique naam
बच्चे का नाम - फोटो : Adobe

निरविक

निरविक नाम के लड़के निर्भय और साहसी होते हैं, क्योंकि उनके नाम का अर्थ ही यही होता है। अपने बेटे को बहादुर बनाने के लिए ये नाम रख सकते हैं। 

नवदीपक

नवदीपक का मतलब है नई ज्योति और रोशनी का स्रोत।

निनाद

बेटे के लिए ऐसा नाम चाहिए जो नया हो, दूसरों से अलग हो और आज के युग का हो तो निनाद एक खास नाम हो सकता है। निनाद का मतलब गूंज या अनुगूंज से हैं।

नयांश 

नयांश नाम भी आधुनिक दौर का नाम है, जिसका अर्थ है जो नई रोशनी फैलाने वाला हो। 

नवोदय

नवोदय का मतलब होता है नया उदय या नई शुरुआत। बेटे के लिए नवोदय नाम अच्छा रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed