फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baby Girl Names: निडरता और साहस की दिखेगी झलक, ऐसा रखें बेटियों का नाम

Tue, 19 Nov 2024 11:06 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 19 Nov 2024 11:06 AM IST
सार

अगर आप भी बेटी के माता पिता बने हैं तो अपनी बेटी को ऐसे नाम दें, जो उनके व्यक्तित्व में बहादुरी, साहस और निडरता लाएं। आइए जानते हैं बेटी के लिए ऐसे दमदार नाम, जिन का अर्थ साहस और  निडरता है।

विज्ञापन
Baby Girl Names meaning brave strong and powerful hindi names for daughter
बेटी के लिए साहस और निडरता के अर्थ वाले नाम - फोटो : adobe

 

Baby Girl Names meaning Brave :  भारत के इतिहास में कई बहादुर, निडर महिलाओं का नाम शामिल है, जिन्होंने अपने बल और बुद्धि से एक मिसाल पेश की। इन महिलाओं ने साबित किया कि लड़कियां कमजोर नहीं होतीं। शारीरिक तौर पर भले ही वह पुरुषों की बराबरी नहीं कर सकती हैं लेकिन उनके अदम्य साहस और बुद्धिमता की कहानियाँ साबित करती हैं कि वह किसी भी मामले में कम नहीं हैं। जब भी देश की बहादुर महिलाओं का जिक्र होता है,  सबसे पहले रानी लक्ष्मी बाई, रानी अवंती बाई लोधी, झलकारी बाई, दुर्गा भाभी आदि स्त्रियों का नाम जरूर  लिया जाता है। ईस्ट इंडिया कंपनी व ब्रिटिश हुकूमत का डटकर सामना करने वाली इन महिलाओं जैसा साहस हर लड़की में होना चाहिए। 

19 नवंबर को झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की जयंती मनाई जाती है। अगर आप भी बेटी के माता पिता बने हैं तो अपनी बेटी को ऐसे नाम दें, जो उनके व्यक्तित्व में बहादुरी, साहस और निडरता लाएं। आइए जानते हैं बेटी के लिए ऐसे दमदार नाम, जिन का अर्थ साहस और  निडरता है।

Trending Videos
Baby Girl Names meaning brave strong and powerful hindi names for daughter
Baby Girl - फोटो : Freepik

राजवी

बेटी का नाम र अक्षर से देना है तो राजवी सुंदर और अर्थ पूर्ण नाम है। राजवी का मतलब निडर, साहसी, बहादुर और दिलेर होता है।

अनुशिया

अनुशिया का मतलब है सौंदर्य, मीठा और बहादुर। बेटी के लिए ये नया और यूनिक नाम है।

 

Baby Girl Names meaning brave strong and powerful hindi names for daughter
Baby Girl Name - फोटो : iStock

शौरी

शौरी शब्द शौर्य से बना है। शौरी का अर्थ अभूतपूर्व साहस और निडरता है।

धैर्या

बेटी के लिए सुंदर नामों की सूची में एक नाम धौर्या है। इस नाम का अर्थ धैर्य है। इसके अलावा धैर्या नाम का दूसरा मतलब साहस भी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baby Girl Names meaning brave strong and powerful hindi names for daughter
Baby Girl - फोटो : Freepik

शक्ति

देवी का एक रूप, जो साहस और निडरता का प्रतीक है। शक्ति नाम अपने आप में सशक्त, अलौकिक और भक्तिभाव से परिपूर्ण है।

निर्जरा

यह नाम ऊर्जा को प्रदर्शित करता है। इस नाम का मतलब बहादुर और साहसी है  

विज्ञापन
Baby Girl Names meaning brave strong and powerful hindi names for daughter
बेबी - फोटो : Instagram

युहाना

बेटी का नामकरण य अक्षर से करना है तो युहाना नाम दे सकते हैं। युहाना नाम का  मतबल होता है बहादुर, सुंदर भगवान का भक्त और बुद्धिमान। 

त्रिश्का

अपनी लाडली के लिए यूनिक और आधुनिक नाम की तलाश में हैं तो त्रिश्का नाम रख सकते हैं। त्रिश्का का मतलब प्यास, सुंदर और बहादुर होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed