फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Slap Day 2024: उतारना है प्यार का बुखार, इस तरह मनाएं स्लैप डे

Thu, 15 Feb 2024 01:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 15 Feb 2024 01:06 PM IST
सार

शुरुआत 15 फरवरी को स्लैप डे से होती है और समापन 21 फरवरी को ब्रेकअप डे पर होता है। आज प्यार का बुखार कम करने के लिए टूटे दिल वाले स्लैप डे मना रहे हैं।

विज्ञापन
Anti Valentine Week Slap Day 2024 Celebration Tips Quotes, Messages Shayari in Hindi
Slap Day 2024 - फोटो : istock

Slap Day 2024 : मोहब्बत का सप्ताह 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाने के साथ समाप्त हुआ। कुछ नए रिश्तों में बंधे तो किसी का प्यार परवान चढ़ा। हालांकि इस प्यार के हफ्ते में कई दिल टूटे भी। कुछ के प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा भी दिया गया होगा तो कुछ कपल ब्रेकअप के दौर में आ गए होंगे। ऐसे में वैलेंटाइन सप्ताह के समापन के साथ ही एंटी वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत हो जाती है।



15 फरवरी से 21 फरवरी से एंटी वैलेंटाइन सप्ताह मनाया जाता है। पूरे हफ्ते प्यार में असफल लोग अपनी भावनाओं को काबू करने और टूटे रिश्ते के दर्द से बाहर निकलने के लिए कुछ खास दिन सेलिब्रेट करते हैं। शुरुआत 15 फरवरी को स्लैप डे से होती है और समापन 21 फरवरी को ब्रेकअप डे पर होता है। आज प्यार का बुखार कम करने के लिए टूटे दिल वाले स्लैप डे मना रहे हैं।

Anti Valentine Week Slap Day 2024 Celebration Tips Quotes, Messages Shayari in Hindi
स्लैप डे - फोटो : iStock

 

कैसे मनाएं स्लैप डे 2024

प्यार में धोखा मिला हो या टॉक्सिक रिलेशनशिप में हों, स्लैप डे पर प्यार को थप्पड़ मारकर रिश्ते का अंत कर सकते हैं। ध्यान रहे पार्टनर नहीं बल्कि अपने मन की नकारात्मक और रिश्ते की असफलता के बाद आई भावनाओं को तमाचा मारना है और इस रिश्ते से बाहर आ जाना होता है। स्लैप डे के मौके पर रिश्ते को खत्म करने के लिए अपने दिल की भावनाओं को इस तरह तमाचा मारे, जिसकी गूंज पार्टनर या क्रश तक पहुंच जाए।

 

Anti Valentine Week Slap Day 2024 Celebration Tips Quotes, Messages Shayari in Hindi
स्लैप डे - फोटो : iStock

स्लैप डे की शायरियां

 

टूटे दिल की धड़कनों को भुला देना है
स्लैप डे पर आपसे रिश्ता खत्म करना है।

स्लैप डे 2024

---x---


टूटे रिश्ते रातों को बना देते हैं सर्द
इस स्लैप डे खत्म करो अपने सारे दर्द।

स्लैप डे 2024

---x---


आपने दुखाया है दिल मेरा
अब मैं भुला दूंगा नाम तेरा।
जख्मी दिल पर एक थप्पड़ मार
तोड़ना है तेरे लिए ख्वाब मेरा।

स्लैप डे 2024

---x---

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed