{"_id":"5aacf58d4f1c1bb2758b5f80","slug":"10-things-every-woman-should-know-before-getting-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये बातें याद रखेंगे तो शादी के बाद कभी नहीं होना पड़ेगा उदास, जीवन रहेगा खुशहाल","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
ये बातें याद रखेंगे तो शादी के बाद कभी नहीं होना पड़ेगा उदास, जीवन रहेगा खुशहाल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Mar 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
couple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी जीवन का ऐसा फैसला है जिसे लेने से पहले हर लड़की को सौ बार सोचना चाहिए। क्योंकि अगर आपका पार्टनर आपके मुताबिक नहीं मिला तो जिंदगीभर परेशान होना पड़ता है, लेकिन अगर यही फैसला आपने बहुत सोच समझकर लिया है तो आपकी जिंदगी खुशियों से भर जाती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ बातें जो शादी से पहले हर लड़की को पता होनी चाहिए।
couple
1. शादी के बाद जिंदगी में बहुत सारे बदलाव आते हैं। व्यक्तिगत आजादी पर थोड़ी पाबंदी लग जाती है। ऐसे में सब कुछ अपनी मर्जी पर नहीं होता बल्कि जो परिवार आपके साथ जुड़ता है उसका भी ख्याल रखना पड़ता है। इसलिए शादी का फैसला हल्के में न लें। बहुत ही सोच समझकर यह फैसला लेना चाहिए।
2. शादी के साथ जिम्मेदारी आती है। आपको अपनी मर्जी के साथ-साथ पार्टनर की बातों का भी ख्याल रखना होता है। इसलिए लड़कियों को ऐसा पार्टनर चाहिए होता है जो उनको समझ सके और जिन्हें वो समझ सको। इसलिए शादी के बाद लड़कियों की भूमिका अपने पार्टनर को हर तरह से सपोर्ट करने की अधिक होती है।

romantic couple
3. अक्सर लड़कियों के मन में ख्याल रहता है कि शादी के बाद वे घर में ही रह जाएंगी। उन्हें लगता है कि घर के काम-काज में ही वे उलझी रह जाएंगी लेकिन ऐसा सोचना पूरी तरह सही नहीं है। अगर आपका पार्टनर सही है और आप उसके प्रति वफादार हैं तो हो सकता है कि आपको अपने घर से भी ज्यादा आजादी और बेहतर जीने का मौका मिले।
4. कई बार आपको पति की गलतियों को माफ करना होता है। इसी तरह आपकी गलतियों को पति भी माफ करते हैं। ऐसे में दोनों को ही एक दूसरे को समझना चाहिए। ऐसा ना हो की थोड़ी सी नाराजगी विवाद की वजह बन जाए।

5. कई बार ऐसा होता है कि गुस्से के बाद आप सोचते हैं कि आपका पार्टनर आपको मनाए और आपका पार्टनर सोचता है कि तुम उसको मनाओ लेकिन पहल कोई नहीं करता है। इसलिए मौका देखकर पहल करना सही होता है।
6. शादी से पहले सपने वही देखें जिसके सच होने की संभावना अधिक हो। ऐसा न हो कि आप इतने सपने सजा ले और बादमें वो सपने पूरे न होने पर आप यह सोच-सोच कर परेशान हों कि हमने तो ऐसा सोचा था।
6. शादी से पहले सपने वही देखें जिसके सच होने की संभावना अधिक हो। ऐसा न हो कि आप इतने सपने सजा ले और बादमें वो सपने पूरे न होने पर आप यह सोच-सोच कर परेशान हों कि हमने तो ऐसा सोचा था।
विज्ञापन
couple
7. बॉयफ्रेंड से शादी कर रही हैं तो उसके साथ कैजुअल व्यवहार में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन शादी के बाद उन्हें अपेक्षा होती है कि उन्हें सम्मान मिले। इसलिए समय के साथ साथ अपने आप को बदल लेना चाहिए।
8. रोमांस जिस तरह से फिल्मों और किताबों में देखने को मिलता है वैसा असलियत में होता नहीं है। शादी के बाद वास्तविकता से पाला पड़ता है इसलिए इन सब चीजों के लिए पहले से ही तैयार रहें।
8. रोमांस जिस तरह से फिल्मों और किताबों में देखने को मिलता है वैसा असलियत में होता नहीं है। शादी के बाद वास्तविकता से पाला पड़ता है इसलिए इन सब चीजों के लिए पहले से ही तैयार रहें।