{"_id":"604dd3fec0cabb54b358172e","slug":"ravi-kishan-lifestyle-net-worth-car-collection-and-net-worth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रवि किशन: कभी नहीं थे बस में सफर करने तक के पैसे, आज चलते हैं इन लग्जरी कारों से और रहते हैं इस आलीशान घर में","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
रवि किशन: कभी नहीं थे बस में सफर करने तक के पैसे, आज चलते हैं इन लग्जरी कारों से और रहते हैं इस आलीशान घर में
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 14 Mar 2021 02:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
Ravi Kishan
- फोटो : instagram/Ravi Kishan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पहले भोजपुरी फिल्में फिर बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में धूम मचाने के बाद राजनीति में एंट्री लेने वाले रवि किशन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। भले ही वे एक साधारण परिवार से आते हैं, लेकिन उनके सपने हमेशा से बढ़े रहे और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आज वे एक कामयाब व्यक्ति हैं। सोशल मीडिया से लेकर असल जिंदगी तक उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंताजर करते हैं। मौजूदा समय में रवि किशन अपने परिवार संग मुंबई में रहते हैं, और राजाओं से कम जिंदगी नहीं जीते हैं। तो चलिए आपको उनकी लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
2 of 8
Ravi Kishan
- फोटो : instagram/Ravi Kishan
दरअसल, रवि किशन उत्तर प्रदेश के जौनपुर के ब्राह्मण परिवार में जन्मे और शायद उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वे फिल्मों में काम करेंगे और इतना नाम कमाएंगे। जब वे मुंबई आए थे, तो उनके पास बस से सफर करने तक के पैसे नहीं होते थे। लेकिन अब उनके पास सबकुछ है।
3 of 8
सांसद रवि किशन
- फोटो : twitter @ravikishann
रवि किशन अब तक हिंदी, भोजपुरी और साउथ की फिल्में मिलाकर 116 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। जहां फिल्म 'तेरे नाम' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान मिला था, तो वहीं साल 2005 में उनकी भोजपुरी फिल्म 'कब होई गवना हमार' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Ravi Kishan
- फोटो : instagram/Ravi Kishan
फिल्मों के बाद रवि किशन ने राजनीति में कदम रखा और मौजूदा समय में वे उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से भाजपा के टिकट पर सांसद हैं। हालांकि, वे अब भी फिल्मों में सक्रिय हैं। बात उनकी कमाई की करें, तो वे अपनी ज्यादातर कमाई, फिल्मों, इवेंट, विज्ञापन और ब्रांड प्रमोशन के जरिए करते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
Ravi Kishan House
- फोटो : Social Media
मौजूदा समय में रवि किशन मुंबई के गोरेगांव में गार्डन इस्टेट अपार्टमेंट के 14वें फ्लोर पर रहते हैं। यहां उनका आलीशाल आशियाना है। यहां उन्होंने दो डुप्लेक्स को मिलाकर एक घर बनाया है, जिसका साइज आठ हजार वर्गफीट है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।