माधुरी दीक्षित आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं । माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में एक मध्यमवर्गीय मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनकी अदाकारी और खूबसूरती के चर्चे पूरी दुनिया में हैं। एक समय पर बड़े-बड़े निर्देशक माधुरी की मुस्कान के कायल हुआ करते थे। माधुरी 3 साल की उम्र से ही कथक सीखने लगी थीं। आइए आज इस खास मौके पर देखते हैं उनके बचपन की कुछ खास अनदेखी तस्वीरें।
माधुरी एक अच्छी एक्ट्रेस के साथ एक अच्छी ट्रेंड कथक डांसर भी हैं। खास बात यह है कि वह डांस क्लासेज भी चलाती हैं । साल 1992 में उन्होंने डॉ श्रीराम नेने से शादी करने के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी ।
माधुरी ने अपनी शादी में गोल्डन लहंगा और रेड चुनरी ओढ़ी थी । अपनी शादी में माधुरी बला की खूबसूरत दिख रही थीं । शादी तो गुपचुप तरीके से हुई लेकिन रिसेप्शन में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंची थीं ।
माधुरी दीक्षित के पास माइक्रोबायोलॉजी की डिग्री है। उन्होंने मुंबई के विले पार्ले के कॉलेज से पढ़ाई की है। माधुरी ने कभी सोचा भी नहीं था कि वह फिल्मों में एक्टिंग करेंगी। माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'अबोध' से की थी।
दुनिया के मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन माधुरी दीक्षित के बड़े फैन थे। उन्होंने माधुरी की फिल्म 'हम आपके है कौन' करीब 67 बार देखी थी। जब माधुरी ने 'आजा नचले' के साथ अपना कमबैक किया तो हुसैन ने पूरा थियेटर बुक कर लिया था।