फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Propose Day 2023 : युवाओं के लिए बेस्ट हैं प्रपोज करने के लिए ये तरीके, कम पैसों में हो जाएगा काम

Tue, 14 Feb 2023 12:05 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 14 Feb 2023 12:05 AM IST
सार

आज हम आपको प्यार का इजहार करने के कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिनको फॉलो करने में आपके ज्यादा रुपये भी खर्च नहीं होंगे। 

विज्ञापन
Propose Day 2023 Pocket Friendly Ideas for Teenagers To Celebrate The Day Of Love
प्रपोज डे - फोटो : propose day

Propose Day 2023 : वो कहते हैं ना कि किसी से प्यार करना तो आसान होता है, पर प्यार का इजहार करना उतना ही कठिन होता है। अगर आप भी किसी से प्यार करते हैं, और अभी तक आपने अपने प्यार का इजहार नहीं किया है तो तैयार हो जाइए। आज 8 फरवरी को प्रपोज डे के दिन आप अपने प्यार का इजहार कर ही डालिए।



दरअसल, वेलैंटाइन वीक के दूसरे दिन यानी 8 फरवरी को प्रपोज डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। अगर आप प्रपोज करने के लिए कोई बजट फ्रेंडली तरीके की तलाश कर रहे हैं, तो आपकी ये खोज यहीं खत्म होती है। आज हम आपको प्यार का इजहार करने के कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिनको फॉलो करने में आपके ज्यादा रुपये भी खर्च नहीं होंगे। ऐसा करने से आपके पार्टनर को भी उनके खास होने का एहसास हो जाएगा और आपका बजट भी डगमगाएगा नहीं। आइए देर ना करते हुए जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

Propose Day 2023 Pocket Friendly Ideas for Teenagers To Celebrate The Day Of Love
म्यूजिक डेट 

म्यूजिक डेट 

अगर आप किसी को प्रपोज करने का प्लान कर रहे हैं तो अपने दोस्तों के साथ मिलकर आप एक म्यूजिक डेट प्लान कर सकते हैं। आप जिस वक्त सामने वाले को प्रपोज करें बस उस वक्त कोई अच्छा सा रोमांटिक गाना बज रहा हो। 

Propose Day 2023 Pocket Friendly Ideas for Teenagers To Celebrate The Day Of Love
ट्रूथ-डेयर के खेल में करें प्रपोज - फोटो : istock

ट्रूथ-डेयर के खेल में करें प्रपोज

अक्सर दोस्तों के बीच ट्रूथ और डेयर का खेल काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी किसी को प्रपोज करने का सोच रहे हैं तो खेल-खेल में अपनी भावनाएं उनके सामने रख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Propose Day 2023 Pocket Friendly Ideas for Teenagers To Celebrate The Day Of Love
मूवी डेट करें प्लान - फोटो : istock

मूवी डेट करें प्लान

फिल्में देखना हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में अपने प्यार का इजहार करने के लिए आप मूवी डेट प्लान कर सकते हैं। वहां ज्यादा शोर नहीं होता तो आप आराम से अपने मन की बात कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Propose Day 2023 Pocket Friendly Ideas for Teenagers To Celebrate The Day Of Love
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विंडो शॉपिंग से लें गिफ्ट

अगर आप अपने होने वाले पार्टनर के लिए गिफ्ट लेने का सोच रहे हैं तो विंडो शॉपिंग की मदद लीजिए। इससे कम पैसों में ही काम बन जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed