पिछले दिनों परिवार वालों के साथ छुट्टियां मनाने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कैरिबियन आईलैंड पर स्पॉट हुए। सोशल मीडिया पर दोनों की कैरेबियन एयरपोर्ट पर प्लेन से उतरते हुए तस्वीरें वायरल हो रही है। बता दें, प्रियंका और निक अपने अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट को पूरा करने के बाद इन दिनों हनीमून टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए प्रियंका और निक एक दूसरे के साथ काफी अच्छे लग रहे थे। इस दौरान प्रियंका ने आईसी ब्लू कलर की ड्रेस पहन रखीं थीं। इसके साथ उन्होंने बाल को खुला कर रखा था और गोगल लगा रखे थे जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा था। एयरपोर्ट पर निक जोनस एकदम कैज्युअल लुक में नजर आए। उन्होंने ग्रे-कलर की टी-शर्ट और ब्लैक कलर की पैंट पहन रखी थी। तस्वीरों में दोनों एकदम परफेक्ट कपल नजर आ रहे थे।
बता दें कि प्रियंका की फिल्म भी आने वाली है। वैलेंटाइन-डे के मौके पर प्रियंका की फिल्म Isn't It Romantic रोमांटिक रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें प्रियंका का ग्लैमरस रोल नजर आया।

इसके अलावा प्रियंका की बॉलीवुड मूवी 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इस फिल्म में उनके अलावा दंगल गर्ल जायरा वसीम और फरहान अख्तर नजर आएंगे। इस फिल्म को सोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है।