फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंह की बीमारियों को लें गंभीरता से, हो सकती है ये जानलेवा बीमारी

Wed, 11 Sep 2019 04:30 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 11 Sep 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
poor oral health can born liver cancer
पीजीआई के डॉक्टर्स ने बनाया अनोखा डिवाइस

मुंह की साफ-सफाई हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है लेकिन हम इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं।लेकिन क्या आपको पता है मुंह में होने वाली कई तकलीफें किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती हैं। एक अध्ययन में पाया गया है कि सामान्य की तुलना में मुंह की बीमारियां 75 फीसदी कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं क्या कहती है रिसर्च? 

poor oral health can born liver cancer
cancer - फोटो : pixa

लंदन में हुई एक रिसर्च के मुताबिक कैंसर के संबंध मुंह से जुड़ी बीमारियों का संबंध अक्सर लिवर कैंसर या फिर लिवर या फिर पचन से संबंधी बीमारियों से जोड़ा जाता था लेकिन ऐसा नहीं है। तकरीबन 4 लाख से ज्यादा लोगों पर हुई इस नई रिसर्च में यह दावा किया गया है कि हेपेटोबिलरी कैंसर को छोड़ खराब मुंह की बीमारियों का गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर से कोई खास संबंध नही है।

आपको बता दें कि यह रिसर्च मलाशय और अग्नाशय के कैंसर के बीच संबंध को लेकर क्वीन्स यूनिवर्सिटी बेलफास्ट के शोधकर्ताओं ने यूके में 4,69,000 से अधिक लोगों के एक बड़े समूह पर अध्ययन किया।

poor oral health can born liver cancer
cancer

क्वीन्स यूनिवर्सिटी बेलफास्ट में सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र और अध्ययन के प्रमुख लेखक डॉ हेडी डब्लयूटी जोर्डैओ के मुताबिक बताया कि मुंह की बीमारियों का हृदय रोग, स्ट्रोक और मधुमेह जैसी कई बीमारियों  से होता है। हालांकि खराब ओरल हेल्थ और विशिष्ट प्रकार के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर के बीच संबंध पर साक्ष्य असंगत हैं, जो कि हमारे शोध का उद्देश्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
poor oral health can born liver cancer
oral health

लिवर करता है ये खास काम 
डॉ हेडी डब्लयूटी जोर्डैओ ने आगे बताया कि मानव शरीर से बैक्टीरिया को निकालने में लिवर का योगदान होता है। जब लिवर हेपेटाइटिस, सिरोसिस या कैंसर जैसे रोगों से ग्रसित हो जाए तो यह काम करना बंद कर देता है, जिससे बैक्टीरिया शरीर में लंबे समय तक जीवित रहते हैं और नुकसान की संभावना बढ़ जाती है। फोसोबैक्टीरियम न्यूक्लिएटम एक बैक्टीरिया है जिसका जन्म मुंह से ही होता है लेकिन लिवर के कैंसर में इसकी भूमिका स्पष्ट नहीं है, इसलिए माइक्रोबायोम और लिवर कैंसर की जांच करने वाले अन्य अध्ययनों को भी देखा जाएगा। 

विज्ञापन
poor oral health can born liver cancer
Smoking

वहीं एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि यदि मुंह की सेहत ठीक नहीं है तो लोगों के दांत जल्दी टूट जाते हैं। जिस वजह से लोग मुलायम चीजें खाने लगते हैं जिसमें पौष्टिकता की मात्रा कम होती है। इस वजह से लिवर कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed