कोरोना संक्रमण काल में फैली हताशा और निराशा के बीच लोग अपनों से दूर हैं। दुनियाभर के कई देशों में लंबे समय तक चले लॉकडाउन के कारण लोगों के बीच की दूरियां बढ़ी है। इस माहौल में लोग वर्चुअल रूप से ही यानी फेसबुक या अन्य सोशल साइट, फोन कॉल्स वगैरह के जरिए अपनों से जुड़ पा रहे हैं। कोरोना संकट कब खत्म होगा, कब स्थिति सामान्य होगी, कब पहले की तरह लोग आम जीवन जी पाएंगे, अपनों के बीच मौज-मस्ती कर पाएंगे... मन में उठने वाले ऐसे ढेर सारे सवालों के जवाब हम ढूंढ रहे हैं। अनिश्चितता भरे ऐसे माहौल में लोगों को अपनेपन की तलाश है, प्रेम और स्नेह की तलाश है। अमेरिका में एक कॉल सेंटर लोगों के बीच प्रेम और अपनापन बांट रहा है।
{"_id":"5ed9ed80ec834416d760a147","slug":"people-are-looking-for-love-in-coronavirus-lockdown-feeling-lonely-in-depression-calling-at-call-center-for-mann-ki-baat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना से हताशा के बीच 'प्रेम और अपनापन' तलाश रहे लोग, कॉल सेंटर में फोन पर कर रहे मन की बात","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
कोरोना से हताशा के बीच 'प्रेम और अपनापन' तलाश रहे लोग, कॉल सेंटर में फोन पर कर रहे मन की बात
Fri, 05 Jun 2020 12:47 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Fri, 05 Jun 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
अनिश्चितता भरे माहौल में लोगों को अपनेपन की तलाश है
- फोटो : Poixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- न्यूयॉर्क निवासी रोज वांग ने मदर्स डे पर अपनी मां के लिए गिफ्ट खरीदा था। इसके बारे में कुछ जानकारी के लिए उन्होंने ई-कॉमर्स कंपनी के कॉल सेंटर पर फोन किया तो कुछ अलग ही महसूस किया। अपनी जिज्ञासा शांत करने के अलावा उन्होंने कॉल सेंटर प्रतिनिधि क्रिस्टल मोजोल से करीब 45 मिनट तक बात की। पढ़ कर आश्चर्य हो रहा है न? पर हुआ कुछ ऐसा ही।
सांकेतिक तस्वीर
- वांग को क्रिस्टल से बात करते हुए अपनी दादी की याद आ गई। दोनों ने मां-बेटी के रिश्तों, लास वेगास में ब्राजीली रेस्तरां, वहां के व्यंजनों और हवाई ट्रिप जैसे विषयों पर खूब बातें की। दरअसल, 33 साल की वांग भी कोरोना के दौर में अकेले रहते हुए थोड़ी परेशान और निराश रहने लगी थीं। उन्हें कोई ऐसा चाहिए था, जिनसे वह अपने मन की बातें साझा कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Call Center
- महामारी के दौर में अकेलेपन और चिंता झेल रहे लोगों के लिए जेप्पोस ने अपना कस्टमर कॉल सेंटर समर्पित कर दिया है, जहां कोई भी व्यक्ति, किसी भी मुद्दे पर बात कर सकता है और अपनी परेशानियां साझा कर सकता है। खबरों के मुताबिक, संकट के इस दौर में लोग दिल खोलकर अपनी बातें कह सकें, इसलिए रिटेल कंपनी ने अपने कॉल सेंटर में यह बदलाव किया।
विज्ञापन
Call Center
- इस रिटेल कंपनी के कर्मचारी ब्रायन काल्मा ने यह आइडिया दिया। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में आम दिनों की तरह वर्कलोड तो था नहीं, तो सभी साथी सोच रहे थे कि देश जब पूरी तरह अनलॉक हो जाए, उससे पहले ऐसा क्या करें कि वे लोगों के जेहन में बने रहें। यही सोचकर उन्होंने यह शुरुआत की। एक बार तो एक ग्राहक से तो करीब 11 घंटे तक प्रतिनिधि की बातचीत चली थी।