फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2023 Holiday: साल 2023 में मिलेंगी इतनी लंबी छुट्टियां, जानें किस महीने में घूम सकते हैं आप

Sun, 01 Jan 2023 12:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 01 Jan 2023 12:20 AM IST
सार

जिन लोगों ने साल 2023 में कहीं घूमने की योजना बनाई है या नए साल पर किसी यात्रा पर जाने की इच्छा रखते हैं, वह इस साल पड़ने वाली लंबी छुट्टियों के बारे में जान लें।

विज्ञापन
New Year 2023 Long Weekends and Gazetted Holidays In 2023 Know Which Month To Plan Trip In Next Year
साल 2023 की लंबी छुट्टियां - फोटो : amar ujala
New Year 2023 Holiday List: साल 2023 की शुरुआत होने वाली है। वर्ष 2023 में 17 राजपत्रित अवकाश और 33 अन्य अवकाश हैं। नए साल में सरकारी कर्मचारियों को लगभग 50 दिनों से अधिक सरकारी छुट्टियां मिल रही हैं। छुट्टियों की सूची में गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, क्रिसमस, बुद्ध पूर्णिमा, दशहरा, दिवाली, गुड फ्राइडे, गुरु नानक जयंती, ईद उल फितर, ईद उल जुहा, महावीर जयंती, मुहर्रम और पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन शामिल है। ऐसे में जिन लोगों ने साल 2023 में कहीं घूमने की योजना बनाई है या नए साल पर किसी यात्रा पर जाने की इच्छा रखते हैं, वह इस साल पड़ने वाली लंबी छुट्टियों के बारे में जानना चाहते होंगे, ताकि इस साल की लंबी छुट्टियों के मुताबिक ही घूमने की योजना बना सकें। आइए जानते हैं जनवरी से दिसंबर 2023 तक किस महीने में कितनी छुट्टियां हैं और सबसे अधिक अवकाश किस महीने में मिल रहे हैं। वहीं घूमने के लिए 2023 की लंबी छुट्टियों के बारे में भी जान लीजिए।
New Year 2023 Long Weekends and Gazetted Holidays In 2023 Know Which Month To Plan Trip In Next Year
साल 2023 की लंबी छुट्टियां - फोटो : Istock

साल 2023 की छुट्टियों की लिस्ट

26 जनवरी, गुरुवार: गणतंत्र दिवस
8 मार्च, बुधवार: होली
30 मार्च, गुरुवार: राम नवमी
4 अप्रैल, मंगलवार: महावीर जयंती
7 अप्रैल, शुक्रवार: गुड फ्राइडे
22 अप्रैल, शनिवार: ईद-उल-फितर
5 मई, शुक्रवार: बुद्ध पूर्णिमा
29 जून, गुरुवार: ईद-उल-अजहा (बकरीद)
29 जुलाई, शनिवार: मुहर्रम
15 अगस्त, मंगलवार: स्वतंत्रता दिवस
7 सितंबर, गुरुवार: जन्माष्टमी
28 सितंबर, गुरुवार: मिलाद-उन-नबी
02 अक्टूबर, सोमवार: गांधी जयंती
24 अक्टूबर, मंगलवार: दशहरा
12 नवंबर, रविवार: दिवाली
27 नवंबर, सोमवार: गुरु नानक जयंती
25 दिसंबर, सोमवार: क्रिसमस

New Year 2023 Long Weekends and Gazetted Holidays In 2023 Know Which Month To Plan Trip In Next Year
साल 2023 की लंबी छुट्टियां - फोटो : Istock

सबसे ज्यादा छुट्टियां किस महीने में

वर्ष 2023 में सप्ताह के बीच में त्योहार या सरकारी छुट्टियां हो रही हैं। महज दिवाली रविवार के दिन है। वहीं अगर सबसे ज्यादा छुट्टियां वाले महीने पर गौर करें तो अप्रैल में तीन दिन की सरकारी छुट्टी, सितंबर और अक्टूबर में दो- दो दिन की छुट्टियां हैं। इसके अलावा जान लीजिए कि किन महीनों में हॉलीडे कॉम्बो मिल रहे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2023 Long Weekends and Gazetted Holidays In 2023 Know Which Month To Plan Trip In Next Year
साल 2023 की लंबी छुट्टियां - फोटो : Istock

किस महीने में वीकेंड कॉम्बो

जनवरी में वीकेंड कॉम्बो

साल के पहले ही महीने में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी है। 26 जनवरी को गुरूवार है, अगले दिन शुक्रवार का अवकाश ले सकते हैं और उसके बाद दो दिन शनिवार और रविवार की छुट्टी है। इसलिए घूमने जाने के लिए 26,27, 28,29 जनवरी यानी ये चार दिन का समय बेहतर रहेगा।

फरवरी में वीकेंड कॉम्बो

18 फरवरी दिन शनिवार को महाशिवरात्रि है। आप शुक्रवार को अवकाश लेकर 17 फरवरी से 19 फरवरी तक वीकेंड ट्रिप पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
New Year 2023 Long Weekends and Gazetted Holidays In 2023 Know Which Month To Plan Trip In Next Year
साल 2023 की लंबी छुट्टियां - फोटो : Istock

मार्च में वीकेंड कॉम्बो

मार्च में होली है। अगर आप होली के मौके पर घूमने जाना चाहते हैं तो 8 मार्च बुधवार को होली की छुट्टी मिल रही है। 9 और 10 मार्च का अवकाश ले सकते हैं । वहीं 11 और 12 मार्च को शनिवार व रविवार है। इस तरह से आपको मार्च में घूमने के लिए 8 से 12 मार्च तक पांच दिन का मौका मिल सकता है।

अप्रैल में लंबी छुट्टियां

अप्रैल में तीन सरकारी छुट्टियां हैं। 4 अप्रैल, मंगलवार को महावीर जयंती है। 5 और 6 को अगर आप अवकाश लेते हैं तो 7 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टियां मिल जाएगी। 8 और 9 अप्रैल को शनिवार और रविवार का वीकेंड कॉम्बो मिल सकता है। इस तरह से लगातार 6 दिन की लंबी छुट्टी मिल सकती है। अगर दफ्तर से अवकाश लेना नहीं चाहते तो भी 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक की वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इसके अलावा 22 अप्रैल को ईद-उल-फितर की छुट्टी मिल रही है। इस मौके पर भी वीकेंड ट्रिप का मजा ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed