फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर पर आ रहे हैं मेहमान तो भूलकर भी उनसे न पूछें ये चार बातें, बिगड़ सकते हैं रिश्ते

Sat, 03 Apr 2021 03:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 03 Apr 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
Never ask these four questions to the guests
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

अतिथि देवो भव यानी हमारे घर पर आने वाले अतिथि भगवान के समान होते हैं। ऐसे में हमें उनका पूरा ध्यान रखना चाहिए, उनका आदर सत्कार करना चाहिए, उनके स्वागत में किसी तरह की कोई कमी नहीं रखनी चाहिए आदि। वैसे तो लगभग सभी लोग अपने मेहमानों से ठीक ढंग से पेश आते हैं और उनका अच्छे से सत्कार करते हैं। लेकिन कई बार जाने-अनजाने लोग मेहमानों से कुछ ऐसी बातें पूछ लेते हैं, जिसकी वजह से कई बार मेहमान नाराज हो जाते हैं और रिश्ते तक बिगड़ जाते हैं। तो चलिए जानते हैं उन बातों के बारे में जो आपको अपने मेहमानों से कभी नहीं पूछनी चाहिए।

Never ask these four questions to the guests
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

कब तक जाएंगे

  • अगर आपके घर पर मेहमान आए हैं, तो उनसे कभी गलती से भी आपको ये सवाल नहीं पूछना चाहिए कि आप कब तक वापस जाएंगे। कई लोग इस बात को घुमा-फिराकर पूछने की भी कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसा करने से भी आपके मेहमान नाराज हो सकते हैं। हो सकता है कि वो किसी से काम से कुछ दिन बिताने की सोचकर आए हों। इसलिए इस सवाल से बचना चाहिए।
Never ask these four questions to the guests
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

अपनी बड़ाई न करें

  • जब घर पर मेहमान आते हैं तो उनके साथ कई तरह की बातचीत होती है। कुछ मेहमान अपनी बताता है तो कुछ आप अपनी बताते होंगे। लेकिन इस दौरान हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपको अपनी बड़ाई नहीं करनी चाहिए। अगर आप अपनी बड़ाई करते हैं तो मेहमान को लग सकता है कि आप उसे अपने घर में बुलाकर उसकी बेइज्जती कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Never ask these four questions to the guests
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आमदनी के बारे में न पूछें

  • इस दुनिया में हर कोई अपना पेट पालने के लिए कमाता-खाता है। बस ये अलग बात है कि कोई ज्यादा कमाता है तो कोई कम कमाता है, लेकिन अपनी काबिलियत के अनुसार ही लोग कमाते हैं। वहीं, सोचिए कि आपके मेहमान की नौकरी चली गई हो या वो बेहद कम पैसे कमाता हो और ऐसे में आप मेहमान से उसकी आमदनी के बारे में पूछते हैं, तो हो सकता है कि उसे इस बात का बुरा लग जाए।
विज्ञापन
Never ask these four questions to the guests
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बात-बात पर टोकने से बचें

  • कई लोगों की आदत होती है कि वो हर किसी को छोटी-छोटी बात पर भी टोकते रहते हैं। लेकिन अगर आपके घर में मेहमान आया है तो आपको उसे रोकना-टोकना नहीं चाहिए। वो जैसे रहना चाहता है, वो जैसे खाना खाना चाहता है आदि उसे वैसा करने देना चाहिए, क्योंकि वो कुछ दिन के लिए आपके घर में आया है और अगर वो आपके वहां से बुरी यादें लेकर जाएगा तो हो सकता है कि वो फिर दोबारा आपके वहां न आए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed