{"_id":"5e2944d78ebc3e4af0243164","slug":"netaji-subhash-chandra-bose-birthday-2020-quotes-of-netaji-subhas-chandra-bose","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Subhash Chandra Bose Jayanti: नेताजी सुभाषचंद्र बोस के अनमोल विचार बदल देंगे जीवन","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Subhash Chandra Bose Jayanti: नेताजी सुभाषचंद्र बोस के अनमोल विचार बदल देंगे जीवन
आज 23 जनवरी देश के महान क्रांतिकारी सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन है। अपनी हिम्मत, साहस और दूरदृष्टि के चलते नेताजी ने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए युवाओं को न केवल प्रेरित किया बल्कि सशस्त्र क्रांति के जरिए ब्रिटिश हुकूमत को सीधे चुनौती देने की रणनीति भी बनाई। उनकी आजाद हिंद फौज की शक्ति की गूंज आज भी भारत के स्वतंत्रता इतिहास की बड़ी पूंजी मानी जाती है।
नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था। वकील पिता जानकीनाथ बोस और मां प्रभावती के बेटे सुभाष चंद्र बोस बचपन से पढ़ाई में अच्छे थे। कटक से प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई कलकत्ता यूनिवर्सिटी से की और विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया। उनके पिता आईसएएस बनाना चाहते थे पर बोस को अंग्रेजों की गुलामी में काम करना नामंजूर था। उनका मन देशभक्ति में रमा हुआ था। साल 1921 में बोस पहली बार महात्मा गांधी से मिले और नेताजी ने ही सबसे पहले गांधी जी को राष्ट्रपिता कहकर पुकारा था। उनके महान विचार हमेशा ही युवाओं को प्रेरित करते थे। आइए जानते हैं सुभाष चंद्र बोस के क्रांतिकारी विचार...
2 of 6
सुभाष चंद्र बोस के क्रांतिकारी विचार
- फोटो : अमर उजाला
"जीवन में अगर संघर्ष न रहे,
किसी भी भय का सामना न करना पड़े,
तब तक जीवन का आधा स्वाद ही समाप्त हो जाता है।"
3 of 6
सुभाष चंद्र बोस के क्रांतिकारी विचार
- फोटो : अमर उजाला
"अपनी ताकत पर भरोसा करो, उधार की ताकत तुम्हारे लिए घातक है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सुभाष चंद्र बोस के क्रांतिकारी विचार
- फोटो : अमर उजाला
“याद रखिये सबसे बड़ा अपराध अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना है।"
विज्ञापन
5 of 6
सुभाष चंद्र बोस के क्रांतिकारी विचार
- फोटो : अमर उजाला
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।