फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri Decoration Ideas: नवरात्रि पर इस तरह सजाएं मंदिर, पूजा से पहले ही कर लें सारी सजावट

Mon, 24 Mar 2025 02:15 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 24 Mar 2025 02:15 PM IST
सार

Temple Decoration Ideas: भारतीय घरों में नवरात्रि को लेकर काफी उत्साह होता है। गृहणियां अपने घरों को और मंदिरों की काफी साज सज्जा करती हैं और माता रानी का श्रृंगार भी करती हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे आइडियाज बताने जा रहे हैं, जिससे आप नवरात्रि में अपने घर की काफी सुंदर सजावट कर सकती हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Navratri Decoration Ideas Decorate the temple like this on Navratri do all before the puja disprj
नवरात्रि पर इस तरह सजाएं मंदिर, - फोटो : adobe

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का महत्व है। यह पवित्र पर्व प्रत्येक वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरंभ होकर पूरे नौ दिनों तक भक्तिभाव से मनाया जाता है। वर्ष 2025 में, यह शुभ अवसर 30 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक रहेगा। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। ये नौ स्वरूप "नवदुर्गा" के नाम से प्रसिद्ध हैं। प्रत्येक दिन एक विशेष देवी के रूप की आराधना की जाती है, जो जीवन में सुख, समृद्धि और शांति प्रदान करने वाले माने जाते हैं। खास बात यह है कि इसी दिन से हिंदू नववर्ष का आरंभ भी होता है और यह लोगों के दिलों में खास स्थान भी रखता है।



हालांकि, भारतीय घरों में नवरात्रि को लेकर काफी उत्साह होता है। गृहणियां अपने घरों को और मंदिरों की काफी साज सज्जा करती हैं और माता रानी का श्रृंगार भी करती हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे आइडियाज बताने जा रहे हैं, जिससे आप नवरात्रि में अपने घर की काफी सुंदर सजावट कर सकती हैं। आइए जानते हैं।

Navratri Decoration Ideas Decorate the temple like this on Navratri do all before the puja disprj
नवरात्रि पर इस तरह सजाएं मंदिर, - फोटो : Instagram
मंदिर के सामने रंगोली
नवरात्रि से पहले आप अपने पूजा स्थल या फिर मंदिर के स्थान को अच्छे से साफ कर सकते हैं और थोड़ा गंगाजल का भी छिड़काव कर सकते हैं, जिससे मन में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करे। इसके साथ ही आप फूलों की या फिर रंगों की रंगोली बना सकते हैं और मंदिर में माता रानी की स्थापना कर सकते हैं। यह नवरात्रि डेकोरेशन के लिए बेस्ट आइडिया है।
Navratri Decoration Ideas Decorate the temple like this on Navratri do all before the puja disprj
नवरात्रि पर इस तरह सजाएं मंदिर, - फोटो : freepik.com

मंदिर की ऐसे करें सजावट
आप माता रानी को लाल या पीले वस्त्रों से सजा सकते हैं। सबसे पहले मंदिर की पृष्ठभूमि को सुंदर और आकर्षक बनाएं। इसके लिए मंदिर को फूलों के तोरण या फिर सुनहरे कपड़ों से अच्छी तरह सजाएं। तोरण बनाने के लिए आप फूलों या फिर केले के पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मंदिर को एक आकर्षक लुक देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri Decoration Ideas Decorate the temple like this on Navratri do all before the puja disprj
नवरात्रि पर इस तरह सजाएं मंदिर, - फोटो : freepik.com

मंदिर को फूलों और दीपों से सजाना
मंदिर को सजाने के लिए आप कई तरह से फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप गुलाब ही नहीं बल्कि गेंदे और चमेली के फूल भी उपयोग में ला सकते हैं। इसके साथ आप कई सारे मिट्टी के दियों में तेल भरकर इसे मंदिर के कई सारे स्थानों पर रख सकते हैं। यह न केवल मंदिर को खूबसूरत बनाएगा, बल्कि आकर्षक लुक भी देगा।

विज्ञापन
Navratri Decoration Ideas Decorate the temple like this on Navratri do all before the puja disprj
नवरात्रि पर इस तरह सजाएं मंदिर, - फोटो : freepik.com

मंदिर को लाइटिंग से सजाएं
आप मंदिर को LED लाइटिंग से भी सजा सकते हैं। यह मंदिर में उजाला करेगा और आपको बिल्कुल भी रोशनी की कमी नहीं होगी। यही नहीं आप मंदिर को कैंडल्स से सजा सकते हैं। इसे मंदिर और भव्य और सुंदर लगेगा। साथ ही आप माता रानी की प्रतिमा को भी फूलों से सजा सकती हैं। यह नवरात्रि में आपके मंदिर को आकर्षक लुक देगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed