फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Cancer Awareness Day: 7 नवंबर को ही क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस, जानिए इतिहास

Mon, 06 Nov 2023 12:22 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 06 Nov 2023 12:22 PM IST
सार

कैंसर की पहचान, रोकथाम और इलाज के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर वर्ष भारत में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के इतिहास, महत्व और थीम के बारे में।

विज्ञापन
National Cancer Awareness Day 2023 Date Theme History and Significance in Hindi
National Cancer Awareness Day 2023 - फोटो : Amar ujala

National Cancer Awareness Day 2023: वैश्विक स्तर पर कैंसर बड़ा जोखिम है। साल-दर साल कैंसर रोगियों और मृतकों की संख्या बढ़ रही है। भारत में बीते सालों में कैंसर के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, पिछले साल लगभग 10 मिलियन लोगों की मृत्यु कैंसर के कारण हुई। कैंसर कई तरह के हो सकते हैं। ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर सबसे अधिक फैलने वाले कैंसर में से एक हैं।  



कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करके समय से इसके रोकथाम व उपचार के जरिए स्वस्थ जीवन पाया जा सकता है। कैंसर की पहचान, रोकथाम और इलाज के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर वर्ष भारत में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के इतिहास, महत्व और थीम के बारे में।

National Cancer Awareness Day 2023 Date Theme History and Significance in Hindi
कैंसर जागरूकता दिवस - फोटो : Pixabay

कब मनाते हैं राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस 

इस दिन कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। अत्यधिक गंभीर कैंसर के प्रकारों में स्तन कैंसर का नाम शामिल है। इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में प्रति 1 लाख महिलाओं में 105.4 स्तन कैंसर का इलाज करा रही हैं। इस गंभीर कैंसर की रोकथाम के लिए अक्तूबर माह में ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ मनाया जाता है।

National Cancer Awareness Day 2023 Date Theme History and Significance in Hindi
कैंसर जागरूकता दिवस - फोटो : pexel

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस का इतिहास

स्वास्थ्य और परिवार नियोजन केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सर्वप्रथम राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाने की घोषणा की। वर्ष 2014, सितंबर माह में एक कमेटी बनाई गई, जिसने राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस को हर साल 7 नवंबर को मनाने का फैसला लिया। उन्होंने कैंसर नियंत्रण पर राज्य-स्तरीय आंदोलन शुरू किए और लोगों को मुफ्त स्क्रीनिंग के लिए नगर निगम के क्लीनिकों को रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
National Cancer Awareness Day 2023 Date Theme History and Significance in Hindi
कैंसर जागरूकता दिवस - फोटो : istock

7 नवंबर को ही क्यों मनाते हैं कैंसर जागरूकता दिवस

कैंसर जागरूकता दिवस 7 नवंबर को मनाने की खास वजह हैं। इस दिन नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक मैडम क्यूरी का जन्मदिन होता है। मैडम क्यूरी ने कैंसर से लड़ने में अहम योगदान दिया था। उनके योगदान को याद रखने के उद्देश्य से हर साल मैडम क्यूरी के जन्मदिन के मौके पर कैंसर जागरूकता दिवस मनाते हैं।

विज्ञापन
National Cancer Awareness Day 2023 Date Theme History and Significance in Hindi
प्रोस्टेट कैंसर का इलाज जरूरी - फोटो : istock

कैंसर के सामान्य लक्षण और इस दिन का महत्व

कैंसर एक गंभीर रोग है, जिसमें शरीर की कोशिकाओं का समूह अवास्तविक रूप से बढ़ने लगता है और कैंसर का रूप धारण कर लेता है। कैंसर शरीर के विभिन्न भागों और अंगों में विकसित हो सकता है, जैसे ब्रेन, प्रोस्टेट, स्तन, किडनी, लिवर और शरीर के अन्य हिस्से। कैंसर के कुछ सामान्य लक्षण हैं, जैसे अत्यधिक व लगातार खांसी आना, लार में रक्त आना, पेशाब होने के तरीके में बदलाव, धब्बे, तिल व त्वचा में बदलाव, त्वचा के रंग और बनावट में परिवर्तन, अकारण दर्द व थकान आदि।
समय रहते इस घातक बीमारी की पहचान की जरूरत को समझने के लिए कैंसर जागरूकता दिवस मनाने की शुरुआत की गई।  इस दिन सरकारी अस्पतालों और म्युनिसिपल क्लिनिक में लोगों को फ्री स्क्रीनिंग प्रदान की जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed