फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर चुकीं नगमा हैं इतनी संपत्ति की मालकिन, चलती हैं इन लग्जरी कारों से

Thu, 07 Oct 2021 11:48 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 07 Oct 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
Nagma lifestyle car collection house price and net worth
नगमा की लाइफस्टाइल - फोटो : Facebook/Nagma

कहते हैं अगर फिल्म इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाना है, तो आपके अंदर एक्टिंग का हुनर होना चाहिए और तभी जाकर आप दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान बना पाते हैं। भले ही हर सेलेब्स अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों को जीता हो, लेकिन अभिनेत्री से राजनेता बनी नगमा ने लोगों के दिलों पर अलग छाप छोड़ी है। आज भी लोग उनकी फिल्मों को पसंद करते हैं, फिर चाहे वो बॉलीवुड की फिल्में हों, साउथ की या फिर भोजपुरी फिल्में। नगमा ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी फिल्मों तक में बेहतरीन काम किया, और उनके काम को काफी पसंद भी किया गया। वहीं, आज वे एक रॉयल जिंदगी जीती हैं और हर कोई अपनी इस पसंदीदा अभिनेत्री की तरह बनने के सपने देखता है। तो चलिए आपको इनकी जिंदगी की जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में नगमा के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं...

Nagma lifestyle car collection house price and net worth
नगमा की लाइफस्टाइल - फोटो : Facebook/Nagma

ऐसे ली फिल्मों में एंट्री

  • नगमा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1990 में आई फिल्म 'बागी: अ रिबेल लव स्टोरी' से की। इसके बाद वे लगातार आगे बढ़ती गई और 'दिलवाले कभी न हारे' 'कौन रोकेगा मुझे' 'लाल बादशाह' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।
Nagma lifestyle car collection house price and net worth
नगमा की लाइफस्टाइल - फोटो : Facebook/Nagma

साउथ से लेकर भोजपुरी फिल्मों में भी कमाया खूब नाम

  • नगमा ने अपनी सहेली दिव्या भारती की बात मानी, और फिर उन्होंने तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम किया। जहां उन्होंने दर्शकों के दिलों में एक अल जगह बनाई। तमिलनाडु में तो नगमा के प्रशंसकों ने उन्हें एक मंदिर तक समर्पित कर दिया था। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का रूख किया और यहां भी एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी और साथ ही कई पुरस्कार भी जीतें। हालांकि, इसके बाद अब वे मौजूदा समय में राजनीति में सक्रिय हैं और कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nagma lifestyle car collection house price and net worth
नगमा की लाइफस्टाइल - फोटो : istock

ऐसे की कमाई

  • बात अगर नगमा की कमाई के जरियों की करें, तो फिल्मों के अलावा, विज्ञापन से नगमा ने काफी अच्छी कमाई की, जो करोड़ों में है। इसके अलावा उनके पास कई महंगे ब्रांड के पर्स, कपड़े और जूते सैंडल भी हैं।
विज्ञापन
Nagma lifestyle car collection house price and net worth
नगमा की लाइफस्टाइल - फोटो : istock

चलती हैं इन कारों से

  • नगमा के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास बीएमडब्ल्यू, ऑडी और फॉर्च्यूनर जैसी कई लग्जरी कारें हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed